झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

दुमका: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शुरू हुआ घमासान, भाजपा को शिकस्त देगा महागठबंधन! - नरेन्द्र मोदी

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड की संथाल सीट पर भारतीय जनता पार्टी और झामुमो आमने-सामने आ गए हैं. दुमका में ताबड़तोड़ शिलान्यास और भाजपा नेताओं के दौरे चल रहे हैं. सीएम रघुवर दास से लेकर मंत्री तक संथाल में लगातार दौरा कर रहे हैं. भाजपा मंत्री लुईस मरांडी का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा जो विकास किया जा रहा है, उस आधार पर हम जीत का दावा कर रहे हैं.

जानकारी देते भाजपा और जेएमएम नेता

By

Published : Feb 27, 2019, 10:04 AM IST

दुमका: आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर संथाल में घमासान शुरू हो गया है. संथाल लोकसभा क्षेत्र पर जीत का परचम लहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं.

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड की संथाल सीट पर भारतीय जनता पार्टी और झामुमो आमने-सामने आ गए हैं. दुमका में ताबड़तोड़ शिलान्यास और भाजपा नेताओं के दौरे चल रहे हैं. सीएम रघुवर दास से लेकर मंत्री तक संथाल में लगातार दौरा कर रहे हैं. भाजपा मंत्री लुईस मरांडी का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा जो विकास किया जा रहा है, उस आधार पर हम जीत का दावा कर रहे हैं.

जानकारी देते भाजपा और जेएमएम नेता

संथाल परगना को झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ माना जाता है. दुमका लोकसभा क्षेत्र से झामुमो सुप्रीमो लगातार अपनी जीत दर्ज कराते आ रहे हैं. झामुमो ने संथाल की सीट को पर फतह के लिए के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. इसको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा संघर्ष यात्रा कर रही है. झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का कहना है कि लोकसभा विधानसभा चुनाव में भाजपा को परास्त करना महागठबंधन का लक्ष्य है. उन्होंने संथाल में 2014 में भाजपा को शिकस्त देने के बाद 2019 में उससे भी बुरा हाल करने का दावा किया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details