दुमका: आज दुमका परिसदन में लोजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. वहीं, पत्रकारों से बातचीत करते हुए वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह राज्य के सभी 81 विधानसभा सीट पर भाजपा के साथ पूरी तैयारी के साथ हैं.
LJP ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 6 सीट पर ठोंका दावा, प्रदेश अध्यक्ष जरमुंडी से लड़ना चाहते हैं चुनाव - विधानसभा चुनाव
लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने आगामी विधानसभा चुनाव में 6 विधानसभा सीट एनडीए गठबंधन से मांग की है. साथ ही उन्होंने खुद जरमुंडी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है.
![LJP ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 6 सीट पर ठोंका दावा, प्रदेश अध्यक्ष जरमुंडी से लड़ना चाहते हैं चुनाव](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-4029100-thumbnail-3x2-1123.jpg)
अध्यक्ष जरमुंडी से लड़ना चाहते हैं चुनाव
देखें पूरी खबर
उन्होंने कहा कि हमारा दावा राज्य के 6 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी पार्टी चाहेगी तो दुमका जिला के जरमुंडी विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी होना चाहेंगे.
Last Updated : Aug 3, 2019, 7:08 PM IST