झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

ETV Bharat Exclusive Interview: बीजेपी का मिशन 2024 और 2029 क्या, हम आगे भी मजबूत हैं- समीर उरांव - दुमका न्यूज

दुमका में भाजपा एसटी मोर्चा का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है. इसमें शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव (BJP ST Morcha National President Samir Oraon) दुमका पहुंचे हैं. ईटीवी भारत से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि बीजेपी का मिशन 2024 क्या और 2029 क्या, (BJP Mission 2024) आगे भी हम मजबूत हैं.

ETV Bharat exclusive interview with BJP ST Morcha National President Samir Oraon in Dumka
समीर उरांव

By

Published : Sep 23, 2022, 2:34 PM IST

दुमकाः भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव (BJP ST Morcha National President Samir Oraon) ने ईटीवी भारत से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपनी पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों पर चलते हैं. इस आधार पर बीजेपी का मिशन 2024 क्या और क्या 2029, हम आगे भी मजबूत हैं.

इसे भी पढ़ें- दुमका में भाजपा एसटी मोर्चा का प्रशिक्षण शिविर शुरू, बाबूलाल मरांडी ने सोरेन परिवार पर साधा निशाना

दुमका में भाजपा एसटी मोर्चा का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है. जिसमें भाग लेने के लिए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव तीन दिवसीय दौरे पर दुमका आए हैं. यहां पर पार्टी के झारखंड प्रदेश के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शिरकत कर रहे हैं. कार्यक्रम स्थल पर ईटीवी भारत से खास बातचीत (interview with BJP ST Morcha National President) में उन्होंने कहा कि हम पूरी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, ऐसे में हमारा दायित्व ज्यादा बढ़ जाता है. हमारे कार्यकर्ता अनुशासित हैंं वो पार्टी की नीति, सिद्धांतों पर चलकर कर्म पर विश्वास करते हैं. इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा 2024 क्या 2029 (BJP Mission 2024) या आने वाले दिनों में भी हम मजबूत हैं.

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव से ईटीवी भारत की खास बातचीत


कार्यकर्ताओं को किया जा रहा प्रशिक्षितः भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता रहा है. इस बार झारखंड की उपराजधानी दुमका में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. जिसमें पार्टी के इतिहास के वर्तमान स्थिति, नीतियों-सिद्धांतों और सामाजिक दायित्वों को विस्तारपूर्वक समझाएंगे. इसके साथ ही हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए गए रास्ते पर चल रहे हैं. हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो देश को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं, उनके कार्यों नीतियों और सिद्धांतों को हम देश के जन जन तक पहुंचा रहे हैं.

नहीं मानते संथाल परगना को जेएमएम का गढ़ः यह पूछे जाने पर कि क्या संथाल क्षेत्र को झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ माना जाता है, इसलिए इस कार्यक्रम को दुमका में रखा गया है. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसा हम नहीं मानते हैं, हमलोग अपने कर्म पर विश्वास रखते हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details