झारखंड

jharkhand

By

Published : Mar 7, 2021, 4:28 PM IST

ETV Bharat / state

धनबादः महिला सम्मान समारोह में शामिल हुईं झरिया विधायक, कहा- महिलाओं को मिले सम्मान

धनबाद में रविवार को महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं. इस मौके पर सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया.

women honor ceremony organized in dhanbad
वासेपुर में महिला सम्मान समारोह में शामिल हुई झरिया विधायक

धनबादःमहिला दिवस के एक दिन पहले वासेपुर के बाईपास रोड में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं. इस दौरान सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया.

देखें पूरी खबर

इसे भी पढ़ें-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः मिलिए रांची विश्वविद्यालय के 24 कैरेट गोल्ड से, मुफलिसी से लड़कर बनीं टॉपर

विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि महिलाओं को जागरूक करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हर वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, लेकिन महिलाओं को सम्मान देने के लिए किसी विशेष दिन की जरूरत नहीं है. हर दिन महिलाओं के लिए विशेष होता है. महिलाओं के सम्मान में किसी भी दिन कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details