झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

झरिया विहार कॉलोनी में जागरुकता कार्यक्रम, बाल विवाह और महिलाओं से जुड़े कानूनों की जानकारी दी - धनबाद न्यूज

धनबाद के बेलगड़िया स्थित झरिया विहार कॉलोनी में बाल विवाह और महिलाओं से जुड़े कानूनों पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया (Legal Awareness Program In Dhanbad) गया. जिसमें मौजूद न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी दी.

Legal Awareness Program In Dhanbad
Legal Awareness Program In Dhanbad

By

Published : Dec 19, 2022, 1:08 PM IST

धनबादः बेलगड़िया स्थित झरिया विहार कॉलोनी में बाल विवाह और महिलाओं से जुड़े कानूनों पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया (Legal Awareness Program In Dhanbad) गया. इसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट सह सिविल न्यायाधीश धनबाद दिव्या अश्वनी के साथ पैनल अधिवक्ता ज्ञानेश्वर गिरी और अधिवक्ता मिथिलेश कुमार मिश्रा ने मौजूद लोगों को महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी दी.

ये भी पढे़ं-नाबालिग युवती की मौत मामले में बाल संरक्षण आयोग की टीम पहुंची धनबाद, आरोपी डॉक्टर के घर जाकर की जांच

पॉक्सो एक्ट और स्त्री से जुड़े कानूनों की जानकारी दीःकार्यक्रम में झरिया विहार कॉलोनी और आसपास के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. इस दौरान अधिवक्ता ज्ञानेश्वर गिरी ने पॉक्सो एक्ट, स्त्री से जुड़े कानूनों के बारे में विस्तार से बताया (Prevention Of Child Marriage And Women Rights). उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कैसे एक गरीब व्यक्ति कानून की सेवाओं का लाभ उठा सकता है.

विवाह के लिए उपयुक्त उम्र की जानकारी दीःवहीं अश्विनी ने बताया कि कैसे एक बालिका अपनी रक्षा के लिए कानून का लाभ उठा सकती है, उन्होंने लड़कियों को स्नेह और प्यार और स्पर्श के बीच के अंतर, विवाह के लिए उपयुक्त उम्र (Suitable Age For Marriage), यदि बाल विवाह हो रहा है तो उसे कैसे रोका जा सकता है के बारे में बताया. वहीं अधिवक्ता मिथिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कैसे न्याय व्यवस्था तक आसानी से कैसे पहुंचा जा सकता है और राज्य में कानून को अमल में लाने के लिए अदालतें काम कर रही हैं.

डेढ़ सौ से अधिक लोग पहुंचे थे कार्यक्रम मेंः कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद के सहयोग से झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण की ओर से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सहायक प्रबंधक किशले कांत ने कार्यक्रम का संचालन किया. कार्यक्रम में कॉलोनी (Jharia Vihar Colony)के 150 से अधिक महिलाओं बालक और बालिकाओं ने हिस्सा लिया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details