झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

धनबादः दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्वास्थ्य कामना के लिए सोनोत संथाल समाज ने की पूजा-अर्चना - धनबाद में शिबु सोरेन के लिए पूजा-अर्चना

धनबाद के झामुमो जिलाध्यक्ष रमेश टुडू जी के नेतृत्व और सोनोत संथाल समाज की ओर से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन और रूपी सोरेन के उत्तम स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजा-अर्चना की गई. उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए मरांग बुरु और जाहेर आयो जैसे देवताओं की आराधना की गई और लोगों ने दोनों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई.

JMM SUPPORTERS WORSHIP FOR SIBU SOREN IN DHANBAD, शिबु सोरेन के लिए पूजा-अर्चना
पूजा-अर्चना में मौजूद लोग

By

Published : Aug 26, 2020, 3:53 PM IST

धनबाद: झारखंड आंदोलन के जनक माने जाने वाले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन दोनों ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. जिसके बाद शिबू सोरेन को बेहतर इलाज के लिए मेदांता में भर्ती कराया गया है. बुधवार को शिबू सोरेन और उनकी पत्नी की स्वास्थ्य कामना के उद्देश्य से धनबाद में सोनोत संथाल समाज ने जाहेर थान में लोटा पानी देकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना

झामुमो जिलाध्यक्ष रमेश टुडू जी के नेतृत्व और सोनोत संथाल समाज की ओर से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हीरापुर स्थित जाहेर थान में ग्राम के पुजारी (नायके हड़ाम) ने पारंपरिक तरीके से विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की. दिशोम गुरु शिबू सोरेन और रूपी सोरेन के उत्तम स्वास्थ्य लाभ के लिए मरांग बुरु और जाहेर आयो देवताओं की आराधना की गई और लोगों ने दोनों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा कि ईश्वर उन्हें दीर्घायु प्रदान करें. उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन सभी झारखंड वासियों को हमेशा प्राप्त होता रहे यही ईश्वर से कामना करते हैं. आज का झारखंड गुरुजी द्वारा किये गये संघर्ष का ही देन हैं. इस राज्य के आदिवासियों और मूलवासियों को जो अपनी पहचान मिली हैं, वह गुरुजी के महान संघर्ष का ही नतीजा है. रमेश टुडू ने कहा कि आज प्रदेश में उनकी सरकार है और उनका प्रमुख लक्ष्य गुरुजी के सपनों का झारखंड बनाना हैं जो भ्रष्टाचार, गरीबी, अशिक्षा से मुक्त हो.

और पढ़ें- सूर्य मंदिर पर बारिश की बूंदें, प्रधानमंत्री ने शेयर किया मोढेरा का मनोरम वीडियो

झामुमो जिलाध्यक्ष ने झारखंड वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने अपने स्तर से झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन और रूपी सोरेन के उत्तम स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें. इस दौरान झामुमो महिला जिला अध्यक्ष लक्ष्मी मुर्मू के अलावा कई झामुमो नेता और सोनोत संथाल समाज के लोग उपस्थित रहे.

For All Latest Updates

TAGGED:

ABOUT THE AUTHOR

...view details