झारखंड

jharkhand

धूमधाम से मना हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन, लोगों ने बांटी मिठाइयां

By

Published : Oct 9, 2022, 12:57 PM IST

देश में आज ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े हर्ष-उल्लास के साथ मनाया जा रहा है (Eid Miladunnabi Celebration). इस अवसर पर धनबाद में जुलूस निकाला गया (Procession in Dhanbad on Eid Miladunnabi) जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम लोग शामिल हुए. जु

eid miladunnabi festival
eid miladunnabi festival

धनबाद:आज पूरे देश में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जा रहा है (Eid Miladunnabi Celebration in Dhanbad). कोयलांचल में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईद मिलादुन्नबी मना रहे हैं. हर वर्ष इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस निकालते हैं (Procession in Dhanbad on Eid Miladunnabi). जिसमें भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल होते हैं. ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निरसा के शिवलीबाड़ी, गल्फरबाड़ी, कुमारधुबी, बघाकुड़ी, तालडंगा एवं चिरकुंडा से निकाला गया.

यह भी पढ़ें:मां क्लयाणेश्वरी पूरा करती हैं भक्तों की मनोकामना, मुरादें मांगने का तरीका भी अनोखा

जुलूस के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद दिखी. जुलूस भ्रमण कर तालडंगा क्षेत्र पहुंचेगा और फिर लोग वापस अपने घर को चले जाएंगे. इस दौरान जीटी रोड में जगह-जगह पर मुस्लिम सामाजिक संस्थाओं के द्वारा मिठाइयां, शर्बत, केक एवं पेयजल का वितरण भी किया गया. जुलूस में शामिल लोगों के ऊपर फूलों की बारिश भी की गई और इसके बाद लोग फातिहा खानी कर जरूरतमंदों के बीच खाना और वस्त्र का भी वितरण कर अपने घर को चले गए.

देखें वीडियो
क्यों मनाई जाती है ईद मिलादुन्नबी: 571ई. को सऊदी अरब के शहर मक्का में पैगंबर साहब हजरत मोहम्मद (सल्ल) का जन्म हुआ था. इसी की याद में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाता है. वहीं बड़ी मस्जिद के हजरत मौलाना मसूद साहब ने कहा कि अल्लाह- ताला ने इंसान को बनाया. जिन्होंने शांति का पैगाम दिया और कहा कि इस कायनात में अच्छा इंसान वो है जो लोगों की भलाई करे, अगर हजरत मोहम्मद साहब का यह पैगाम दुनिया के लोग अमल करें तो दुनिया से आतंक का खत्म हो जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details