झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

जन आक्रोश रैली से राज्य के पांच जगहों पर हुंकार भरेगी कांग्रेस, सरकार की विफलताओं को करेगी उजागर - कांग्रेस का जन आक्रोश रैली

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है. इसी सिलसिले में कांग्रेस द्वारा राज्य के पांच जगहों पर जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है. बोकारो में 21 और जामताड़ा में 22 अक्टूबर को इस रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस के नेता राज्य सरकार कि विफलताओं को जनता के सामने रखेगी.

कांग्रेस कार्यकर्ता

By

Published : Oct 16, 2019, 9:17 PM IST

जामताड़ा/धनबादः विस चुनाव के नजदीक आते ही साभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस झारखंड के पांच अलग-अलग जगहों पर जन आक्रोश रैली की आयोजन करने जा रही है.

देखें पूरी खबर


21 अक्टूबर को बोकारो में रैली

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर सूबे में पांच जगहों पर कांग्रेस जन आक्रोश रैली कर वर्तमान भाजपा की सरकार की नाकामियों को जनता को बताएगी. वहीं, बुधवार को जन आक्रोश रैली की जानकारी देने और रैली की समीक्षा करने जोनल कोर्डिनेटर अशोक चौधरी धनबाद पहुंचे. उन्होंने बताया कि 21 तारीख को बोकारो में रैली का आयोजन किया जा रहा है. इसके अलावा सूबे में और चार जगह रैली का आयोजन किया है. अंतिम रैली रांची में आयोजित की जाएगी. मुख्यमंत्री रघुवर दास पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन पांच वर्षों में रघुवर दास की सरकार ने केवल जनता को ठगने का काम किया है. जन आक्रोश रैली के माध्य्म से जनता को बीजेपी सरकार की नाकामियों को बताया जाएगा.

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव 2019: नाला विधानसभा क्षेत्र की जनता का मेनिफेस्टो

'भाजपा मस्त जनता त्रस्त'

22 अक्टूबर को संथाल परगना के जामताड़ा में कांग्रेस जन आक्रोश रैली कर सरकार का पर्दाफाश करने का काम करेगी और चुनावी बिगुल फूंकेगी. इस रैली को सफल बनाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोर-शोर से तैयारी में जुट गए हैं. प्रदेश और केंद्र स्तर के कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं का इस रैली में जुटान होगा. विधायक इरफान अंसारी जन आक्रोश रैली को सफल बनाने और तैयारी को लेकर गांव-गांव दौरा कर रहे हैं और गांव में ग्रामीणों के बीच संपर्क स्थापित कर 22 तारीख को होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए अपील भी कर रहे हैं. विधायक ने बताया कि भाजपा के प्रति लोगों के काफी आक्रोश है. विधायक ने बताया कि भाजपा के नेता मस्त हैं और क्षेत्र की जनता त्रस्त है. इसको लेकर जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सरकार का खामियों को उजागर किया जाएगा.

देखें पूरी खबर

ABOUT THE AUTHOR

...view details