झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

मोदी कैबिनेट में झारखंड को नहीं मिला है पर्याप्त प्रतिनिधित्व: गीता कोड़ा

चतरा सांसद गीता कोड़ा ने BJP पर तंज कसते हुए कहा कि BJP सत्ता में आने के लिए सभी तंत्रों का उपयोग किया. उन्होंने कहा कि पहले झारखंड से 2 सांसदो को केंद्रीय मंत्री बनाया गया था. लेकिन इसबार सिर्फ 1 ही सांसद को ही केंद्रीय मंत्री बनाया गया है.

By

Published : Jun 1, 2019, 9:48 PM IST

सांसद गीता कोड़ा

नई दिल्ली/चतरा: झारखंड से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि BJP सत्ता में है और लोकसभा चुनाव जीतने के लिए BJP ने सभी तंत्रों का उपयोग किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में महागठबंधन कमजोर नहीं था और महागठबंधन में चुनौती दी थी.

बता दें झारखंड में लोकसभा चुनाव में 14 में से 12 सीट पर NDA की जीत हुई है और 2 सीट महागठबंधन जीता है

झारखंड की समस्या होगी दूर : गीता कोड़ा

गीता कोड़ा ने कहा कि झारखंड पिछड़ा हुआ राज्य है और झारखंड के कई समस्याओं को सामने रखा. गीता ने बताया कि यहां पानी की समस्या है. लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा, किसानों को खेती के लिए पानी नहीं मिल पा रहा, मेरे संसदीय क्षेत्र सिंहभूम में कुपोषण के मामले काफी सामने आते हैं, स्वास्थ्य के क्षेत्र में चतरा में कोई काम नहीं हुआ, लोग नौकरी करने बाहर जाते हैं. इन सब समस्याओं को दूर करना है और संसद में मैं इस सब विषयों को उठाऊंगी.

गीता कोड़ा के साथ ईटीवी भारत की बातचीत

केंद्रीय कैबिनेट में झारखंड को नहीं मिला पर्याप्त प्रतिनिधित्व
उन्होंने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने झारखंड को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिला. पहले झारखंड से 2 सांसदो को केंद्रीय मंत्री बनाया गया था. लेकिन झारखंड से इसबार सिर्फ एक ही सांसद को ही केंद्रीय मंत्री बनाया गया है. इस बार खूंटी से BJP सांसद और पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा केंद्र मंत्री बने हैं और उन्हें आदिवासी कल्याण मंत्री बनाया गया है.

विधानसभा चुनाव के नतीजों होंगे अलग
वहीं, गीता कोड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव से बिल्कुल अलग नतीजे झारखंड विधानसभा चुनाव में आएंगे. राहुल गांधी काफी मेहनत करते हैं. इसलिए कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details