झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

संजय सेठ के विजय जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, बैंड की धुन पर थिरके समर्थक

लोकसभा चुनाव 2019 में रांची से कुल 20 उम्मीदवार मैदान में थे. लेकिन भाजपा ने रांची संसदीय सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय को लगभग 2.83 लाख मतों से पराजित कर दिया है. पहली बार चुनाव लड़ने और जीतने के बाद संजय सेठ के समर्थकों ने रांची में भव्य विजय जुलूस निकाला.

By

Published : May 24, 2019, 9:36 PM IST

संजय सेठ के विजय जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, बैंड की धुन पर थिरके समर्थक

रांची:जगजाहिर है कि संजय सेठ के लिए रांची लोकसभा सीट से चुनाव जीतना आसान नहीं था, लेकिन फिर भी कांग्रेस के कद्दावर नेता सुबोधकांत सहाय को मात देकर इस खिलाड़ी ने बाजी पलट दी.

वीडियो में देखिये संजय सेठ के विजय जुलूस में उमड़ा जनसैलाब
इस भारी जीत की खुशी में शुक्रवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ संजय सेठ ने भव्य विजय जुलूस निकाला. जुलूस में नवनिर्वाचित सांसद के साथ कई विधायक और भाजपा के कई वरीय नेता भी शामिल हुए. जुलूस रांची के ओटीसी ग्राउंड से राजधानी की ह्रदय स्थली कहे जाने वाले अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला गया.झारखंड की राजधानी रांची के संसदीय सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद संजय सेठ काफी उत्साहित हैं. उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा और भारी बहुमत से जीत भी दर्ज की. उन्होंने रांची के पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय को लगभग 2.89 लाख वोटों से हरा कर रांची संसदीय सीट को जीत लिया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details