रांची:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने चंद्रयान-2 के GSLV-MkIII क्रायोजेनिक अपर स्टेज में हो रही हीलियम लीकेज को ठीक कर दिया गया है. जिससे अधिकारियों को सोमवार को चंद्रयान-2 मिशन को बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा था. हालांकि अब तक इस मामले में ISRO की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
'चंद्रयान-2' का लॉन्चिंग डेट फाइनल! ISRO ने ठीक की तकनीकी खामी - new launching date of chandrayaan 2
15 जुलाई को तड़के सुबह 2 बजकर 51 मिनट पर चंद्रयान-2 को चांद के सफर के लिए निकाला जाना था लेकिन तकनीकी खामियों की वजह से ISRO को इसकी लॉन्चिंग रोकनी पड़ी. अब चंद्रयान-2 की नई लॉन्चिंग डेट आ गई है.

22 जुलाई को लॉन्च हो सकता है चंद्रयान-2
22 जुलाई को लॉन्च हो सकता है चंद्रयान-2
सूत्रों के मुताबिक 22 जुलाई की दोपहर 2.52 बजे पर चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग होगी. हलांकि कुछ टेस्ट बाकी हैं जो 18 जुलाई तक पूरी हो जाएगी. अगर सब सही रहा तो 22 जुलाई को दोपहर 2.52 बजे चंद्रयान-2 लॉन्च किया जा सकता है.
दरअसल, 15 जुलाई को तड़के 2 बजकर 51 मिनट पर चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग होनी थी, लेकिन 56.24 मिनट पहले ही ISRO के वैज्ञानिकों ने इसे रोक दिया था.