झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन, झारखंड की राजधानी रांची से है खास रिश्ता

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है. पूर्व रक्षा मंत्री का झारखंड की राजधानी रांची से खास रिश्ता है.

By

Published : Mar 17, 2019, 10:14 PM IST

मनोहर पर्रिकर (फाइल)

रांची: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है. उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर. झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और सीएम रघुवर दास के अलावा नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन सहित तमाम नेताओं ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

मनोहर पर्रिकर का रांची से खास रिश्ता है. दरअसल, सूबे की राजधानी के पहाड़ी मंदिर पर दुनिया का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने का श्रेय मनोहर पर्रिकर को ही जाता है. जब वह रक्षा मंत्री थे तब वह रांची पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पहाड़ी मंदिर पर विश्व का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया था.

बता दें कि शनिवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

गोवा के सीएम के निधन के बाद झारखंड की राज्यापाल द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. देश के पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के असामयिक निधन पर उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है. वह सादगी की मिसाल थे. उनके योगदानों के लिए देश हमेशा उन्हें याद करेगा. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details