झारखंड

jharkhand

हजारीबाग: बाराती बस घाटी में पलटी, 3 की मौत, 20 से अधिक लोग घायल

By

Published : Jun 8, 2019, 8:39 PM IST

उरीमारी-बड़कागांव पथ के जोभिया घाटी में बाराती बस पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई. अन्य 20 से अधिक लोग घायल हो गए.

सड़क हादसे में 3 की मौत

हजारीबाग/बड़कागांव : उरीमारी-बड़कागांव पथ के जोभिया घाटी में बाराती बस पलटने से 24 से अधिक लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जिनमें 4 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही, सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. जहां 3 की इलाज के दौरान मौत हो गई.

सड़क हादसे में 3 की मौत

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बस रांची इटकी से बड़कागांव आ रही थी. उसी दौरान जोभीया घाटी में बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई. जिससे 24 से अधिक लोगों को चोटें आई है. वहीं, चार लोग बस के नीचे दब गए जिन्हें ग्रामीणों के मदद से तुरंत निकाल कर बड़कागांव अस्पताल पहुंचाया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक गाड़ी को बंद कर डीजल बचाने के उद्देश्य से डाउन मार रहा था. इस दौरान बस का ब्रेक फेल हो जाने से अनियंत्रित हो गया और बस पलट गई.

इधर, गंभीर रूप से घायल जीतू महतो, अनमोल महतो, सुरेश महतो और कालीचरण महतो को रांची रिम्स रेफर किया गया. जहां कालीचरण महतो और अनमोल महतो समेत एक अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके अलावा घटना में मछिंद्र महतो, मुकेश कुमार, प्रेमचंद महतो, दिलीप महतो, रामसेवक महतो, नारायण महतो, बजरंग महतो, रामू महतो, दिलेश्वर महतो ,मधुसूदन महतो, अविनाश कुशवाहा, बुद्धू राम, ईश्वर महतो के अलावा अन्य लोग घायल हो गए.

ABOUT THE AUTHOR

...view details