झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / elections

सिंहभूम के लोगों पर चला गीता का 'उपदेश', लक्ष्मण गिलुवा नहीं बचा पाए अपना ताज

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीत कोड़ा सिंहभूम सीट से जीत चुकी है. गीता ने लक्ष्मण गिलुवा को हराया

By

Published : May 23, 2019, 7:48 PM IST

फाइल फोटो

रांची/हैदराबाद: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी गीता कोड़ा सिंहभूम सीट से जीत चुकी हैं. कांग्रेस उम्मीदवार गीता कोड़ा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को हराया.

जीत के बाद खुशी मनाते मधु कोड़ा

गीता कोड़ा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं. वो जगन्नाथपुर सीट से विधायक हैं. इनका जन्म 26 सितंबर 1983 को झारखंड के मेघहातु बुरु में हुआ था. इन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की. फिर मधु कोड़ा से शादी की. मधु कोड़ा के जेल जाने के बाद गीता कोड़ा राजनीति में उतर गईं.

2009 के विधानसभा चुनाव में वो पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं. बीजेपी प्रत्याशी को हराकर पहली बार विधायक बनीं. 2014 में उन्होंने सिंहभूम सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं. 2014 में ही हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने एकबार जीत दर्ज की. 2018 में वो कांग्रेस में शामिल हुईं. 2019 में वो एकबार फिर चुनाव मैदान में हैं.

सिंहभूम लोकसभा सीट
कोल्हान की दूसरी लोकसभा सीट है सिंहभूम. यह सीट दो जिलों सरायकेल-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम में फैली है. सिंहभूम सीट एसटी के लिए रिजर्व है. इस लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. वो हैं सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर.

सिंहभूम के अब तक के सांसद

  • 1957 शंभू चरण झापा
  • 1962 हरि चरण सोय झापा
  • 1967 कोलई बिरुआ झापा
  • 1971 मोरन सिंह झापा
  • 1977 बागुन सुंब्रई झापा
  • 1980 बागुन सुंब्रई कांग्रेस(आई)
  • 1984 बागुन सुंब्रई कांग्रेस
  • 1989 बागुन सुंब्रई कांग्रेस
  • 1991 कृष्णा मरांडी जेएमएम
  • 1996 चित्रसेन सिंकू बीजेपी
  • 1998 विजय सिंह सोय कांग्रेस
  • 1999 लक्ष्मण गिलुवा बीजेपी
  • 2004 बागुन सुंब्रई कांग्रेस
  • 2009 मधु कोड़ा निर्दलीय
  • 2014 लक्ष्मण गिलुवा बीजेपी

2019 का रण
2019 लोकसभा चुनाव में सिंहभमू सीट पर कुल 9 प्रत्याशी थे, लेकिन मुख्य टक्कर बीजेपी और कांग्रेस के बीच हुई. बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद लक्ष्मण गिलुवा को फिर से टिकट दिया था तो वहीं कांग्रेस ने गीता कोड़ा को मैदान में उतारा था.

ABOUT THE AUTHOR

...view details