झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / elections

अर्जुन मुंडा पहुंचे विपक्षी प्रत्याशी के घर, माता जी का लिया आशीर्वाद - खूंटी

अर्जुन मुंडा अपने तरकश से राजनीति के ऐसे तीर चला रहे हैं जो विपक्षियों को बिना चोट पहुंचाए घायल कर रही है. गुरुवार को अर्जुन मुंडा अचानक अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के माहिल स्थित घर जा पहुंचे और कालीचरण मुंडा की माता जी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

कालीचरण मुंडा के घर पहुंचे अर्जुन मुंडा

By

Published : Apr 25, 2019, 4:50 PM IST

खूंटी/रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में खूंटी से भाजपा के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा अपने तरकश से राजनीति के ऐसे तीर चला रहे हैं जो विपक्षियों को बिना चोट पहुंचाए घायल कर रही है. गुरुवार को अर्जुन मुंडा अचानक अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के माहिल स्थित घर जा पहुंचे और कालीचरण मुंडा की माता जी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया.


अब सवाल है कि क्या अर्जुन मुंडा अपने प्रतिद्वंद्वी कालीचरण मुंडा के घर गए थे या अपने सहयोगी और झारखंड सरकार में मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के घर गए थे. दरअसल, नीलकंठ सिंह मुंडा, कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के छोटे भाई हैं और वह भाजपा में है. खूंटी में इस मुंडा परिवार का अलग राजनीतिक रसूख है. इस परिवार में कांग्रेस और बीजेपी की विचारधारा होने के बावजूद सभी भाई साथ रहते हैं. बहरहाल अर्जुन मुंडा के इस रुख के जो भी मायने निकाले जाएं, लेकिन ऐसा कर अर्जुन मुंडा ने आम वोटरों के बीच यह संदेश देने की जरूर कोशिश की है कि वह कितने मिलनसार हैं और किस तरह अपनी जनजातीय संस्कृति से मजबूती से जुड़े हुए हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details