झारखंड

jharkhand

झारखंड में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 1,06,064 अबतक 924 संक्रमितों की मौत

By

Published : Nov 15, 2020, 5:16 PM IST

Updated : Nov 16, 2020, 7:41 AM IST

भारत में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. त्योहारों के सीजन में डॉक्टरों ने अलर्ट रहने की बात कही है. इसके बावजूद कई जगहों पर शारीरिक दूरी और फेस मास्क जैसे बुनियादी मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है. वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में 31,038 नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं. इसके अलावा 474 लोगों की मौत भी हुई है. नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,30,109 तक पहुंच गई है.

updates of corona patients in jharkhand
झारखंड कोरोना अपडेट

रांचीः झारखंड में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. अब राज्य में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 1,06,064 पहुंच गया है. इनमें कुल 1,02,188 लोग स्‍वस्‍थ भी हो चुके हैं. वहीं, राज्य में कोरोना से अब तक 924 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में रविवार को कोरोना के 129 मरीज मिले.

37,90,900 लोगों की कोरोना जांच

अब तक राज्य में कुल 37,90,900 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है. अगर बात करें झारखंड में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट की तो यह 96.18% है. वहीं, राज्य में मृत्यु दर 0.87% है.

झारखंड में कोरोना संक्रमण के आंकड़ें
जिला मरीज स्वस्थ मौत
बोकारो 5,798 5,594‬ 50
चतरा 1,345 1290 11
देवघर 3,308 3,231 20
धनबाद 6,786 6,471 84
दुमका 1,287 1,240 9
पूर्वी सिंहभूम 16,798 15,918‬ 345
गढ़वा 2,602 2,542 10
गिरिडीह 3,327 3294 14
गोड्डा 2,013 1978 9
गुमला 2,160 2055 2
हजारीबाग 4,124 4044 29
जामताड़ा 1,145 1,105 2
खूंटी 2,010 1945 5
कोडरमा 3,327 3,248 28
लातेहार 1,764 1,734‬ 6
लोहरदगा 1,657 1,602 10
पाकुड़ 880 824 2
पलामू 3,192 3114 16
रामगढ़ 4,125 4,012 25
रांची 26,843 25,684 185
साहिबगंज 1,559 1,497 9
सरायकेला 3,530‬ 3,401‬ 11
सिमडेगा 1,937 1900 5
पश्चिमी सिंहभूम 4,545 4,465 37
कुल 1,06,064 1,02,170 924
Last Updated : Nov 16, 2020, 7:41 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details