रांची: झारखंड में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. हालात लगातार भयावह होते जा रहे हैं. अब राज्य में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 34676 पहुंच गया है. इनमें कुल 23,119 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं. वहीं, राज्य में कोरोना से अब तक 377 लोगों की मौत हो चुकी है.
झारखंड में कोरोना का कहर, अब तक 34,676 संक्रमित, 377 लोगों की हुई मौत - झारखंड में कोरोना मरीजों की खबरें
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 77,266 नए मामले सामने आए हैं. वहीं बीते दिन देशभर में 1,057 मौतें हुईं. इन आंकड़ों के आने के बाद देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 33,87,501 हो चुके हैं. इनमें से 25,83,948 मरीज ठीक हो चुके हैं और 7,25,991 लोगों का इलाज जारी है. एक्टिव मामलों की संख्या 7,42,023 हो चुकी है. देशभर में इस जानलेवा संक्रमण से मरने वालों की संख्या 61,529 हो गई है.
![झारखंड में कोरोना का कहर, अब तक 34,676 संक्रमित, 377 लोगों की हुई मौत updates of corona patients in jharkhand, corona update news of jharkhand, covid-19 update news jharkhand, झारखंड में कोरोना अपडेट, झारखंड में कोरोना मरीजों की खबरें, झारखंड में कोरोना](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-8579982-thumbnail-3x2-tracker.jpg)
डिजाइन इमेज
6,73, 245 लोगों की कोरोना जांच
अब तक राज्य में कुल 6,73, 245 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है. अगर बात करें झारखंड में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट की तो यह 66.67% है. वहीं, राज्य में मृत्यु दर 1.08% हो गई है.
झारखंड में कोरोना संक्रमण के आंकड़े | |||
जिला | मरीज | स्वस्थ | मौत |
बोकारो | 1,150 | 786 | 14 |
चतरा | 563 | 425 | 2 |
देवघर | 1,190 | 1017 | 11 |
धनबाद | 2,755 | 1,920 | 28 |
दुमका | 379 | 230 | 2 |
पूर्वी सिंहभूम | 5,817 | 3,439 | 165 |
गढ़वा | 1086 | 795 | 6 |
गिरिडीह | 1,599 | 1324 | 7 |
गोड्डा | 730 | 680 | 3 |
गुमला | 729 | 542 | 2 |
हजारीबाग | 1,577 | 1060 | 19 |
जामताड़ा | 321 | 215 | 0 |
खूंटी | 603 | 408 | 2 |
कोडरमा | 1,161 | 810 | 13 |
लातेहार | 842 | 550 | 1 |
लोहरदगा | 525 | 403 | 3 |
पाकुड़ | 446 | 363 | 0 |
पलामू | 1,449 | 1,199 | 5 |
रामगढ़ | 1211 | 746 | 12 |
रांची | 6,912 | 3,713 | 57 |
साहिबगंज | 679 | 305 | 7 |
सरायकेला | 810 | 553 | 4 |
सिमडेगा | 933 | 776 | 4 |
पश्चिमी सिंहभूम | 1,209 | 850 | 10 |
कुल | 34,676 | 23,119 | 377 |
Note: राज्य में अभी कुल 11180एक्टिव कोरोना केस हैं. |
Last Updated : Aug 28, 2020, 12:44 PM IST