झारखंड

jharkhand

By

Published : Mar 8, 2022, 10:59 AM IST

ETV Bharat / city

Top10@11AM: जानें झारखंड की अब तक की 10 बड़ी खबरें

महिला दिवस विशेष : रोज 16 किमी पैदल चलकर आदिवासी बच्चों को पढ़ातीं हैं मिनी, International Women's Day: मिलिए झारखंड की पहली महिला लोको पायलट दीपाली अमृत से, राष्ट्रपति 29 उत्कृष्ट महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे, Murder in Godda: बिहार की लड़की की झारखंड में हत्या...ऐसी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें Top ten @11AM.

top ten
top ten

  • महिला दिवस विशेष : रोज 16 किमी पैदल चलकर आदिवासी बच्चों को पढ़ातीं हैं मिनी

केरल में मिनी टीचर के सामने राह आसान नहीं है. उन्हें नदियों, ढलानों और जंगलों से जूझना पड़ता है क्योंकि वह हर दिन 16 किलोमीटर पैदल चलकर अपने गंतव्य तक जाती हैं और फिर वापस लौटती हैं.

  • International Women's Day: मिलिए झारखंड की पहली महिला लोको पायलट दीपाली अमृत से, दृढ़ इच्छाशक्ति से तय किया कामयाबी का सफर

झारखंड की पहली महिला लोको पायलट दीपाली अमृत हैं. उन्होंने तमाम मुश्किलों को पार करते हुए यह मुकाम हासिल किया है. अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण आज वह दक्षिण पूर्वी रेलवे के तमाम पटरी पर ट्रेन चला चुकी हैं.

  • International Women's Day: आखिर क्यों यह महिला है इतनी खास, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देखिए खास पेशकश

लोहरदगा की सुसरिता एक महिला सशक्तिकरण की बेहतर उदाहरण हैं, वो दिव्यांग हैं लेकिन अपने हौसलों में दम रखती हैं. पुरुष प्रधान समाज में सुसरिता जैसी दिव्यांग महिला ने अपने लिए जगह बनाई और एक अमिट छाप छोड़ी.

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : राष्ट्रपति 29 उत्कृष्ट महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) 29 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे. दरअसल साल 2020 का पुरस्कार समारोह कोविड-19 महामारी के कारण आयोजित नहीं किया गया था. इसलिए इस साल 2020 और 2021 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को एकसाथ सम्मानित किया जाएगा.

  • सैकड़ों पीड़ित महिलाओं की बुलंद आवाज हैं पद्मश्री छुटनी देवी, डायन के नाम पर हुए थे अत्याचार

पद्मश्री छुटनी देवी का जीवन संघर्षों से भरा है. आज वह 25 सालों से डायन कुप्रथा के खिलाफ जंग लड़ रही है. लेकिन एक समय ऐसा था जब छुटनी देवी को डायन के नाम पर बुरी तरह प्रताड़ित किया गया था. अपने चार बच्चों के साथ वह 8 महीने खुले आसमान के नीचे रही और आज अपने हौसलों से सैकड़ों पीड़ित महिलाओं की एक बुलंद आवाज हैं.

  • Murder in Godda: बिहार की लड़की की झारखंड में हत्या, ननिहाल में मिली लाश

बिहार के बांका की रहने वाली लड़की की लाश गोड्डा में मिली है. किसी ने लड़की की हत्या कर उसे जमीन में गाड़ दिया था. वो गोड्डा में अपने ननिहाल में रह रही थी. पुलिस मामले की छानबीज में जुटी है.

  • Jharkhand Corona Updates: सोमवार को झारखंड में कोरोना के 27 नए मामले, एक्टिव केस 200 से कम

झारखंड में कोरोना के नए मामलों में उतार चढ़ाव जारी है. सोमवार, 7 मार्च को राज्य में कोरोना के 27 नए केस मिले हैं. वहीं, 61 लोग ठीक भी हुए हैं. अब झारखंड में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 199 हो गई है.

  • झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, इन मुद्दों पर चर्चा

झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की. साथ ही कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाने और बेहतर समन्वय के लिए समन्वय समिति बनाने का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री को दिया.

  • चाक ने दी महिलाओं के जीवनस्तर को गति! तीन पीढ़ी मिलकर बना रहा मिट्टी का बर्तन

हजारीबाग में मिट्टी के बर्तन बनाए जाते हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हजारीबाग में महिलाएं कुम्हार का काम कर रही हैं. कटकमदाग प्रखंड के हाथामेढी गांव में महिलाओं की तीन पीढ़ी पुरुषों के इस काम में भी हाथ आजमा रही हैं.

  • Women's Day: ये हैं भारत की महिलाएं, जिनके कारनामे से दुनिया में बजता है भारत का डंका

पूरी दुनिया 8 मार्च को 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' मनाएगी. भारत भी इस दिन को राष्ट्र के लिए महिलाओं के प्रयासों और उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए महिला दिवस मनाएगा. भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है. आज हम उन खिलाड़ियों पर एक नजर डालेंगे, जिन्होंने देश के लिए असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details