झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

रांची पहुंचे झारखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव रांची पहुंचे. रांची एयरपोर्ट पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत राज्यसभा सांसद धीरज साहू, पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू, पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता फूल माला पहनाकर और बुके देकर किया. रामेश्वर उरांव को प्रदेश कांग्रेस का कमान सौंपा गया है. इसके साथ ही पांच कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं.

By

Published : Aug 28, 2019, 3:03 PM IST

रामेश्वर उरांव

रांची: कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव रांची पहुंचे. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के साथ पांचों कार्यकारी अध्यक्ष भी साथ में मौजूद है. प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं रांची एयरपोर्ट पर भारी संख्या में पहुंचे.

देखें पूरी खबर


रांची एयरपोर्ट पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत राज्यसभा सांसद धीरज साहू, पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू, पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता फूल माला पहनाकर और बुके देकर किया. रामेश्वर उरांव को प्रदेश कांग्रेस का कमान सौंपा गया है. इसके साथ ही पांच कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें:29 अगस्त से दौड़ेगी हटिया सांकी पैसेंजर और रांची टाटानगर एक्सप्रेस, सीएम दिखाएंगे हरी झंडी
कांग्रेस के आलाकमान के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद रामेश्वर उरांव और पांचों कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर रांची पहुंचे, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया. झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से चल रहे हैं विरोध को आखिरकार दूर करने के लिए झारखंड में कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चयन रामेश्वर के रूप में किया गया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details