झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

आम नागरिकों को मिलेगी कानूनी सेवाओं की हर जानकारी, झालसा ने शुरू किया विशेष अभियान

झालसा की ओर से विशेष अभियान की शुरुआत की गई है. जिसके तहत आम लोगों को विधिक सेवाएं प्रदान की जा रही है. रांची में इसके लिए कुल 20 टीम का गठन किया गया है.

By

Published : Sep 17, 2021, 11:23 AM IST

Updated : Sep 17, 2021, 11:35 AM IST

special law campaign for common people in ranchi
झालसा ने शुरू किया विशेष अभियान

रांचीः विधि एवं न्याय मंत्रालय भारत सरकार के आवाहन पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यपालक अध्यक्ष अपरेश कुमार सिंह के निर्देश पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा आज से आम नागरिकों को विधिक सेवाएं प्रदान करने के लिए विशेष अभियान का आयोजन सभी प्रखंड स्तर और अनुमण्डल स्तर पर किया जा रहा है. जिसमें विभिन्न विभागों जैसे - श्रम विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कौशल विकास विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, मनरेगा और अन्य सरकारी विभागों की लाभकारी योजनाओं की सहायता राशि लाभुकों में वितरित की जायेगी. अनुसूचित जनजाति, विधवा, महिला, बच्चे, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, असंगठित क्षेत्र के मजदूर इत्यादि के लिए इस विषेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है.

ये भी पढ़ेंःझारखंड में मानवाधिकार हनन रोकने को लेकर न्यायपालिका चला रही मुहिम, लगाए जाएंगे जागरूकता पोस्टर

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डालसा के द्वारा कुल 20 टीम का गठन किया गया है. जिसमें सचिव जिला प्राधिकार सहित 06 न्यायिक पदाधिकारी और 50 से ज्यादा पीएलवी और पैनल अधिवक्ता को टीम में शामिल किया गया है. इस अभियान के तहत बीएमसी जेल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा और कर्त्तव्य योजना के तहत बंदियों को लाभ पहुंचाया जायेगा. इसके साथ ही साथ डालसा रांची का मोबाइल वैन वाहन रांची के विभिन्न क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलायेगा.

जानकारी देतीं डालसा सचिव
इस विशेष अभियान के तहत डालसा रांची के समर्पित पीएलवी और पैनल अधिवक्ता आम नागरिकों को मानवता, कर्तव्य, श्रमेव वंदते, तृप्ति, चेतना, निरोगी भवः, आत्मनिर्भरता, प्रोजेक्ट शिशू, शक्ति विषयों पर सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी देंगे. आज करमटोली चौक, कांके ब्लॉक, रातू ब्लॉक, मांडर ब्लॉक, नगड़ी ब्लॉक, बेड़ो ब्लॉक, लापूंग ब्लॉक, नामकुम ब्लॉक, अनगड़ा ब्लॉक, सोनाहातू ब्लॉक, राहे ब्लॉक, बुंडू ब्लॉक, तमाड़ ब्लॉक, सिल्ली ब्लॉक, खलारी ब्लॉक, बुड़मू ब्लॉक, ओरमांझी ब्लॉक, चान्हो ब्लॉक, एवं इटकी ब्लॉक में उपस्थित होकर लोगों को जागरूक करेंगे एवं उनकी शिकायतों को सुनकर उनके समस्याओं का निदान करेंगे.
Last Updated : Sep 17, 2021, 11:35 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details