झारखंड

jharkhand

झारखंड की बेटियों ने किया कमाल, इंगलैंड दौरे के लिए इंडिया हॉकी टीम में हुईं सेलेक्ट

By

Published : Sep 13, 2019, 6:22 PM IST

झारखंड की दो महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन भारतीय महिला टीम के लिए हुआ है. 23 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में सलीमा टेटे और निक्की प्रधान शामिल है.

सलीमा टेटे और निक्की प्रधान

रांचीः इंग्लैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में 18 सदस्य सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है. जिसमें सिमडेगा की सलीमा टेटे और खूंटी की निक्की प्रधान शामिल है. सलीमा टेटे का चयन डिफेंडर और निक्की प्रधान का चयन मिडफील्डर के लिए हुआ है.

ये भी पढ़ें-लोहरदगा की महिलाएं कर रही है जूट के थैले का निर्माण, अपनी मेहनत से संवार रही अपना भविष्य

22 सितम्बर को इंग्लैंड होंगी रवाना

बता दें कि दोनों ही खिलाड़ी अभी बेंगलूरू में कैंप कर रही हैं. दोनों ही खिलाड़ी 22 सितंबर को इंग्लैंड के लिये टीम के साथ रवाना होंगी. जहां, हॉकी का मैच 23 सितंबर से 04 अक्टूबर तक चलेगा.

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष ने दी बधाई

दोनों ही खिलाड़ियों का टीम इंडिया में चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है. हॉकी का गढ़ कहे जाने वाले सिमडेगा, खूंटी के अलावा झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हॉकी को लेकर गजब का जज्बा देखा जाता है. ऐसे में दो खिलाड़ियों का टीम इंडिया में चयन होना झारखंड के लिए गौरव की बात है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details