झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

लालू यादव से मिले आरजेडी नेता, लालू ने पूछा- कितने सीटों पर जीत रहे हैं हम

लालू यादव से झारखंड चुनाव समाप्त होने के बाद महुआ माजी, झारखंड के राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह और उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह ने मुलाकात की. लालू ने चुनाव परिणाम पर की चर्चा.

By

Published : Dec 22, 2019, 7:56 AM IST

Fodder scam case, RJD, Lalu Yadav, RIMS paying ward, latest news of Jharkhand, चारा घोटाला मामला, आरजेडी, लालू यादव, रिम्स पेइंग वार्ड, झारखंड की ताजा खबरें
लालू यादव

रांची: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव से झारखंड चुनाव समाप्त होने के बाद महुआ माजी, झारखंड के राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह और उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह ने मुलाकात की. अभय सिंह और श्यामदास सिंह से मुलाकात कर लालू यादव ने राजद के 7 सीटों पर प्रत्याशियों की जीत को लेकर चर्चा की.

देखें पूरी खबर

6 सीटों पर जीत का दावा
वहीं, उन्होंने राजद के दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों से जानकारी ली कि इस बार राष्ट्रीय जनता दल झारखंड की राजनीति में कितनी अहम भूमिका निभा पाएगा. 7 सीटों में से कितनी सीटों पर जीत मिलेगी.

ये भी पढ़ें-रांची की निर्भया को मिला इंसाफ, छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा

लालू ने दिए दिशा निर्देश
राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह और उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह ने बताया कि लालू यादव को बताया गया है कि राजद सात सीटों में से छह सीट जीत रही है, जिसकी जानकारी पाकर लालू यादव ने खुशी जाहिर की है. साथ ही साथ झारखंड में पार्टी को ज्यादा से ज्यादा सीटों पर विजय दिलाने के लिए दिशा निर्देश भी लालू ने दिए हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details