झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

झारखंड के इस चुनाव में निर्विरोध चुने गए अर्जुन मुंडा, अब संभालेंगे ये जिम्मेदारी - Exit poll

झारखंड आर्चरी एसोसिएशन चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं. वहीं, आजसू सुदेश महतो की पत्नी नेहा महतो वरीय उपाध्यक्ष के पद पर चुनी गई है.

निर्विरोध चुने गए अर्जुन मुंडा

By

Published : May 21, 2019, 2:55 PM IST

रांची: एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते दिखाया जा रहा है. तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने गए हैं. दरअसल, मंगलवार को झारखंड तीरंदाजी संघ का चुनाव संपन्न कराया गया. संघ में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की पत्नी नेहा महतो वरीय उपाध्यक्ष के पद पर चुनी गई हैं.

निर्विरोध चुने गए अर्जुन मुंडा

लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल में खिलते कमल ने जहां अबकी बार फिर मोदी सरकार के स्लोगन को बल दिया. वहीं, झारखंड आर्चरी एसोसिएशन चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं.

अरसे से तीरंदाजी संघ के चुनाव को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन सदस्यों की सहमति से एक बैठक कर अर्जुन मुंडा को अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है. इसी दौरान सुदेश महतो की पत्नी नेहा महतो को वरीय उपाध्यक्ष के पद पर चुना गया है. इस दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सहायक सचिव और ट्रेजर पद के लिए चुनाव संपन्न कराया गया.

मौके पर तीरंदाजी संघ के नव चयनित अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा की आर्चरी के बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे. उपाध्यक्ष नेहा महतो ने कहा कि गांव ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत है. राज्य स्तर पर खिलाड़ियों को ग्रामीण क्षेत्रों से निकालकर विश्व पटल पर लाने का काम अब तेजी से होगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details