झारखंड

jharkhand

प्रियंका गांधी का 18 दिसंबर को होगा झारखंड दौरा, पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगी संबोधित

By

Published : Dec 16, 2019, 8:13 PM IST

चौथे चरण के मतदान के समाप्त होने के साथ-साथ पांचवें चरण में होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार तेज है. इस कड़ी में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का 18 दिसंबर को झारखंड दौरा है. जिसमें प्रियंका पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगी.

Priyanka Gandhi visits Jharkhand on 18 December
प्रियंका गांधी का 18 दिसंबर को झारखंड दौरा

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस की महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का 18 दिसंबर को झारखंड दौरा है. इस दौरान प्रियंका गांधी पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी आलमगीर आलम के लिए वोट की अपील करेंगी.

देखें पूरी खबर

ये भी पढ़ें-'जामिया घटना की हो निष्पक्ष जांच, बीजेपी कर रही घटिया राजनीति'

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पाकुड़ में कांग्रेस प्रत्याशी आलमगीर आलम और गठबंधन के सहयोगियों के लिए जनसभा को संबोधित करेंगी. इसके साथ ही महागठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील जनता से करेंगी. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के इस झारखंड दौरे से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है.

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में संथाल परगना में बीजेपी की ओर से विशेष फोकस किया गया है. वहीं, दूसरी ओर महागठबंधन की जीत के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के दौरे से पार्टी को उम्मीद है कि संथाल परगना में गठबंधन को फायदा मिलेगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details