झारखंड

jharkhand

हवा में फ्लाईओवर देखना हो तो पधारिए रांची, जाम से होगा वेलकम

By

Published : Nov 28, 2021, 6:27 PM IST

Updated : Nov 28, 2021, 7:46 PM IST

झारखंड गठन हुए दो दशक बीत गए लेकिन आज तक राजधानी रांची में एक भी फ्लाईओवर नहीं बन पाया है. योजनाएं बनीं लेकिन वो हवा हवाई ही रह गई. पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगाती रहती हैं. लेकिन सच यही है कि रांची में ट्रैफिक जाम लोगों के लिए रोजाना की समस्या बन गई है.

not-a-single-flyover-in-ranchi
13760876

रांचीः बिहार की राजधानी पटना को अगर आज के दिन में फ्लाईओवर की राजधानी कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी तो दूसरी ओर बिहार से ही दो दशक पहले अलग हुए झारखंड की राजधानी रांची में एक भी फ्लाईओवर नहीं बन पाया है.

ये भी पढ़ेंः अधर में अटका कांटा टोली फ्लाईओवर का निर्माण, लोगों को फायदा के बदले हो रहा नुकसान

रांची में जाम के जिम्मेवार भाजपाः झामुमो

राजधानी रांची की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है तो कई संस्थान भी खुले हैं. लिहाजा राजधानी रांची की सड़क पर वाहनों का प्रेशर भी बढ़ा है. ऐसे में फ्लाईओवर निर्माण नहीं होने के चलते रांची में ट्रैफिक जाम नियति बन गयी है. झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्या कहते हैं कि पिछली सरकार और तत्कालीन नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने वोट की राजनीति में राजधानी में फ्लाई ओवर का निर्माण नहीं होने दिया.

देखें पूरी रिपोर्ट
अब राजधानी में बनेंगे एक साथ चार चार फ्लाईओवर

झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि अब राज्य की राजधानी के लिए सड़क जाम से मुक्ति के दिन आ गये हैं. वर्तमान सरकार में ही रांची में चार फ्लाईओवर कांटा टोली, रातू रोड, सर्कुलर रोड और हरमू रोड में समय पर बनेगा.

अधिकारियों के चलते नहीं बना फ्लाईओवरः बीजेपी

पूर्व सरकार में नगर विकास मंत्री रहे भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि अधिकारियों की लाल फीताशाही और उनमें जानकारी की कमी के चलते रांची में फ्लाईओवर के निर्माण में देरी हुई है. लेकिन उन्होंने काम शुरू करा दिया था और कांटा टोली में फ्लाईओवर बनना शुरू हो गया था. अब वर्तमान सरकार और झामुमो बताए कि क्यों कांटा टोली फ्लाईओवर निर्माण का काम रुक गया है.

कांटा टोली फ्लाईओवर में बदलाव के चलते रुक गया है काम

पहले कोकर चौक से खादगढ़ा बस स्टैंड तक फ्लाईओवर निर्माण का फैसला रघुवर दास सरकार ने लिया था. लेकिन सरकार बदलने के बाद इस फ्लाईओवर की लंबाई बढ़ा कर योगदा सत्संग तक कर दी गई, ऐसे में अभी काम रुका हुआ है.

राजधानी रांची में 4 रेलवे ओवरब्रिज हैं पर एक भी फ्लाई ओवर नहीं है ऐसे में
हर दिन रांची में ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों को वर्तमान सरकार में जाम से मुक्ति मिल जाये इसकी उम्मीद की जानी चाहिए.

Last Updated : Nov 28, 2021, 7:46 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details