मांडर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आ चुके हैं. शिल्पी नेहा तिर्की ने जीत हासिल कर ली है. कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की के आवास पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. तो वहीं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया है. जीत के बाद शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आने वाले समय में मांडर की जनता के लिए वह विकास कार्य करेंगी ताकि जनता का आशीर्वाद उन पर बना रहे. वहीं बेटी के जीत के बाद शिल्पी नेहा तिर्की के पिता और मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि उपचुनाव में आए परिणाम भाजपा को करारा जवाब दिया है. जिस प्रकार से उनकी सदस्यता हटाई गई इसको लेकर मांडर की जनता में आक्रोश था, लेकिन आज कांग्रेस पार्टी को दोबारा जीत दिलाकर भारतीय जनता पार्टी को मुंहतोड़ जवाब मिल गया है.
17:07 June 26
मांडर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की ने जीत दर्ज की
16:22 June 26
गंगोत्री कुजूर ने शिल्पी नेहा तिर्की को दी बधाई
मांडर विधानसभा उपचुनाव काउंटिंग के 18 वें राउंड का परिणाम आ गया है. इस राउंड तक कांग्रेस उम्मीदवार को 81483 वोट मिले हैं. जबकि बीजेपी उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर को 61132 वोट मिले हैं. इस बीच गंगोत्री कुजूर ने कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की को बधाई दी है.
16:01 June 26
मांडर विधानसभा उपचुनाव काउंटिंग के 17 वें राउंड का परिणाम आ गया है. इस राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार ने गंगोत्री कुजूर से अच्छी बढ़त बना ली है. इस राउंड के बीच दोनों उम्मीदवारों के बीच मतों का फासला 16 हजार 543 हो गया है.
1. गंगोत्री कुजूर - 60385
2. शिल्पी नेहा तिर्की - 76928
3. सुभाष मुंडा - 11529
4. दिनेश उरांव - 1278
5. रेखा कुमारी - 959
6. शिवचरण लोहरा - 312
7. अग्नि तिर्की - 981
8. अशोक उरांव - 520
9. आनंद पॉल तिर्की - 396
10. जॉन तिर्की - 464
11. देव कुमार धान - 20382
12. नीरज उरांव - 1000
13. मार्शल बारला - 977
14. सुशील उरांव - 2108
15. NOTA - 1963
15:56 June 26
16वें राउंड में शिल्पी नेहा तिर्की 13,357 मतों से आगे
मांडर विधानसभा उपचुनाव काउंटिंग के 16 राउंड का परिणाम आ गया है. इस राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार ने गंगोत्री कुजूर से अच्छी बढ़त बना ली है. इस राउंड के बीच दोनों उम्मीदवारों के बीच मतों का फासला 13 हजार 357 हो गया है.
1. गंगोत्री कुजूर - 58320
2. शिल्पी नेहा तिर्की - 71677
3. सुभाष मुंडा - 10728
4. दिनेश उरांव - 1228
5. रेखा कुमारी - 887
6. शिवचरण लोहरा - 302
7. अग्नि तिर्की - 935
8. अशोक उराँव - 493
9. आनंद पॉल तिर्की - 377
10. जॉन तिर्की - 442
11. देव कुमार धान - 18594
12. नीरज उरांव - 967
13. मार्शल बारला - 930
14. सुशील उरांव - 2045
15. NOTA - 1856
Total vote counted 169781
15:29 June 26
पंद्रहवें राउंड में कांग्रेस की नेहा तिर्की आगे, BJP की गंगोत्री कुजूर दूसरे नबंर पर
मांडर विधानसभा उपचुनाव काउंटिंग के 15 वें राउंड का परिणाम आ गया है. पंद्रहवें राउंड में भी कांग्रेस आगे है. भाजपा के प्रत्याशी को 54532 मत मिले हैं. जबकि कांग्रेस को 68144 वोट मिले हैं.
14:10 June 26
मांडर विधानसभा उपचुनाव काउंटिंग जारी, 10 वें राउंड में भी शिल्पी नेहा तिर्की आगे
मांडर विधानसभा उपचुनाव काउंटिंग के 10 राउंड का परिणाम आ गया है. इस राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार ने गंगोत्री कुजूर से अच्छी बढ़त बना ली है. इस राउंड के बीच दोनों उम्मीदवारों के बीच मतों का फासला 10 हजार 638 हो गया है.
10वें राउंड में वोट
कुल वोट:- 107620
बीजेपी: 34198
कांग्रेस: 44836
सीपीआईएम: 7224
एआईएमआईएम: 14802
नोटा: 1110
13:59 June 26
शिल्पी नेहा तिर्की आगे
9 वें चरण में शिल्पी नेहा तिर्की 7,797 वोटों से गंगोत्री कुजूर से आगे.
9वें चरण में प्रत्याशियों को मिले वोट
- गंगोत्री कुजूर - 31369
- शिल्पी नेहा तिर्की - 39166
- सुभाष मुंडा - 6640
- दिनेश उराँव - 813
- रेखा कुमारी - 336
- शिवपाल लोहरा - 161
- अग्नि तिर्की - 624
- अशोक उरांव - 293
- आनंद पॉल तिर्की - 189
- जॉन तिर्की - 249
- देव कुमार धान - 13493
- नीरज उरांव - 523
- मार्शल बारला - 527
- सुशील उरांव - 922
- NOTA - 961
13:29 June 26
8वें राउंड में भी कांग्रेस आगे
8वें राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी आगे, शिल्पी नेहा से पिछे चल रही है गंगोत्री कुजूर
12:52 June 26
पांचवें राउंड में भी कांग्रेस आगे
मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर चल रही काउंटिंग में 5 राउंड की गिनती खत्म हो गई है. पांचवे राउंड में भी कांग्रेस की उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की बढ़त बनाए हुए है. बीजेपी की गंगोत्री कुजूर उनसे 724 वोट से पीछे चल रही हैं. पांचवे राउंड में बीजेपी को जहां 19 हजार 223 वोट, कांग्रेस को 19 हजार 947 और AIMIM को 7 हजार 365 वोट मिले हैं. जबकि नोटा में 549 मत पड़े हैं.
11:52 June 26
पांचेवें राउंड में भी कांग्रेस आगे
मांडर विधानसभा उपचुनाव काउंटिग के 5वें राउंड में भी कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की बीजेपी के गंगोत्री कुजूर से आगे चल रही है. 350 वोट से शिल्पी नेहा तिर्की आगे चल रही है. पांचवें राउंड में कुल 42 हजार 271 वोटों की गिनती की गई है. जिसमें बीजेपी को 14 हजार 816, कांग्रेस को 16 हजार 166 और AIMIM को 6 हजार 155 वोट मिले हैं. जबकि नोटा में 416 मत पड़े हैं.
11:23 June 26
चौथे राउंड में कांग्रेस आगे
चौथे राउंड में कांग्रेस आगे, शिल्पी नेहा तिर्की को मिला1339 वोट, गंगोत्री कुजूर पीछे
11:05 June 26
दूसरे राउंड में पार्टी प्रत्याशियों को मिले वोट
पार्टी प्रत्याशियों को मिले वोट
- गंगोत्री कुजूर- 8041
- शिल्पी नेहा तिर्की- 7929
- सुभाष मुंडा- 1256
- दिनेश उरांव- 133
- रेखा कुमारी- 64
- शिवपाल लोहरा- 33
- अग्नि तिर्की-147
- अशोक उरांव- 38
- आनंद पॉल तिर्की- 37
- जॉन तिर्की- 61
- देव कुमार धान- 3048
- नीरज उरांव- 72
- मार्शल बारला- 132
- सुशील उरांव- 190
- NOTA - 229
10:47 June 26
बीजेपी उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर आगे
मांडर विधानसभा उपचुनाव काउंटिंग का रूझान आना शुरू, बीजेपी उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर 112 वोट से आगे, कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की से आगे चल रही हैं गंगोत्री कुजूर
08:36 June 26
मांडर विधानसभा उपचुनाव नतीजा
रांची: मांडर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. बीजेपी से गंगोत्री कुजूर और कांग्रेस से शिल्पी नेहा तिर्की मैदान में हैं. मतगणना को लेकर पंडरा बाजार समिति में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं.