झारखंड

jharkhand

पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, मुंबई में पुलिस ने दबोचा

By

Published : Jan 7, 2021, 8:38 AM IST

Updated : Jan 7, 2021, 8:45 AM IST

आजसू सुप्रीमो और झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो को जान से मारने की धमकी देने और 15 लाख रुपयों का हफ्ता मांगने वाले आरोपी को मुंबई के शिवाजी नगर से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम निलेश पांडेय है. रांची के गोंडा पुलिस स्टेशन में भी हफ्ता का मामला दर्ज है.

man Arrested from Mumbai for threatening to kill MLA Sudesh Mahato
गिरफ्तार निलेश पांडेय

मुंबई:मुंबई पुलिस की 6 नंबर क्राइम ब्रांच यूनिट ने झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वर्तमान में विधायक सुदेश महतो को जान से मारने की धमकी देने और 15 लाख रुपए का हफ्ता मांगने वाले आरोपी को मुंबई के शिवाजी नगर से गिरफ्तार किया है.

देखें पूरी खबर

दरसअल, 14/08/2020 को झारखंड के उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो को एक धमकी मिली थी कि 15 लाख नहीं देने पर उन्हें घर में घुसकर गोली मार दी जाएगी. जिसके बाद उपमुख्यमंत्री के निजी सचिव महेंद्र कुमार शर्मा ने रांची के गोंडा पुलिस स्टेशन में हफ्ता का मामला दर्ज करवाया.

ये भी पढ़ें-दतवन तोड़ने जंगल गयी महिला के साथ दुष्कर्म, पंचायत में मामला रफा-दफा करने का प्रयास

उसके बाद झारखंड पुलिस हरकत में आई और पुलिस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने उत्तर प्रदेश और मुंबई पुलिस से संपर्क साधा. इसपर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी के छायाचित्र और मोबाइल लोकेशन के आधार पर शिवाजीनगर की बैंगनवाड़ी से 27 वर्षिय निलेश पांडेय नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी निलेश पांडेय उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का रहने वाला हैं और उसपर उत्तर प्रदेश और झारखंड में कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. आगे की जांच और कार्रवाई के लिए न्यायालय ने 11 जनवरी तक झारखंड के गोंडा पुलिस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के पास आरोपी को ट्रांजिस्ट रिमांड पर भेजा है.

Last Updated : Jan 7, 2021, 8:45 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details