झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

अब महेंद्र सिंह धोनी करेंगे मुर्गी पालन, दिया गया दो हजार चूजों का ऑर्डर - धोनी का सिमलिया फार्म हाउस

रांची के सिमलिया स्थित फार्म हाउस पर अब महेंद्र सिंह धोनी झाबुआ का कड़कनाथ मुर्गा पालेंगे. इसके लिए उन्होंने दो हजार चूजों का ऑर्डर भी दिया है. कड़कनाथ चटक काले रंग के मुर्गे की प्रजाति है. इसके चौंच, नाखून चमड़ी और जबान भी काली ही होती है. यह औषधीय गुणों वाला होता है. इसमें प्रोटीन काफी ज्यादा और बसा कम होते हैं.

Mahendra Singh Dhoni will do poultry farming in ranchi
महेंद्र सिंह धोनी

By

Published : Nov 11, 2020, 12:29 PM IST

रांची: महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल अपने गृह नगरी रांची में हैं और यह जगजाहिर है कि महेंद्र सिंह धोनी खाली वक्त पर खेती करते हैं और अपने फार्म हाउस में समय बिताते हैं. अब जानकारी यह भी मिल रही है कि रांची के सिमलिया स्थित फार्म हाउस पर अब महेंद्र सिंह धोनी झाबुआ का कड़कनाथ मुर्गा पालेंगे. इसके लिए उन्होंने दो हजार चूजों का ऑर्डर भी दिया है.

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी का प्रेम खेत खलियान से भी है. उन्होंने बाकायदा इसके लिए एक फार्म हाउस तैयार किया है और वहां पर वह खुद भी पहुंचते हैं. ट्रैक्टर चलाते हैं. उनके एक करीबी ने जानकारी देते हुए कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में पिछले दिनों तरबूज की बेहतरीन खेती हुई थी. अभी भी कई फल और सब्जियां उनके फार्म हाउस में लगा हुआ है और अब माही कड़कनाथ मुर्गी पालन के लिए दो हजार चूजों का आर्डर दिया है. 15 दिसंबर तक इसकी डिलीवरी भी हो जाएगी. हाई प्रोटीन और औषधीय गुणों वाला कड़कनाथ चटक काले रंग के मुर्गे की प्रजाति है. इसके चौंच, नाखून चमड़ी और जबान भी काली ही होती है. यह औषधीय गुणों वाला होता है. इसमें प्रोटीन काफी ज्यादा और बसा कम होते हैं.

महेंद्र सिंह धोनी

ये भी पढ़ें:चेन्नई: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के फेफड़े का सफल प्रत्यारोपण

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इसका ऑर्डर थांदला के पास रुंडीपाड़ा में आशीष कड़कनाथ मुर्गी पालन सहकारी संस्था के विनोद मेडा को ऑर्डर दिया है. इस संस्था के मालिक खुद 15 दिसंबर को डिलीवरी लेकर रांची पहुंचेंगे. दरअसल, वेटरनरी प्रोफेशन से जुड़े डॉ. कुंडू और धोनी पुराने मित्र हैं और उन्हीं के रिफरेंस से कड़कनाथ मुर्गी के चूजें विनोद मेडा से मंगाई जा रही है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details