झारखंड

jharkhand

By

Published : Aug 19, 2021, 9:23 PM IST

ETV Bharat / city

महेंद्र सिंह धोनी बनेंगे झारखंड कृषि के ब्रांड एम्बेसडर, किसानों के उत्पाद को विश्व स्तर पर मिलेगी पहचान

झारखंड सरकार किसानों और पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश में जुटी हुई है. किसानों के खेत में उगाए फसल को बाजार मिले और उनके उत्पाद को पहचान मिल सके. इसके लिए सरकार और कृषि विभाग भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को झारखंड कृषि (Jharkhand Agriculture) का ब्रांड एम्बेसडर बनाने की तैयारी में है.

ETV Bharat
महेंद्र सिंह धोनी

रांची:झारखंड में एक तरफ किसानों की ऋण माफी योजना चल रही है, तो दूसरी ओर किसानों और पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश भी हो रही है. अन्नदाता आर्थिक रूप से स्वाबलंबी तभी बनेंगे जब किसानों के खेत में उगाए फसल को बाजार मिले और उत्पाद का सही दाम मिले. झारखंड सरकार और कृषि विभाग का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इसमें मदद कर सकते हैं.

इसे भी पढे़ं: MS DHONI ने अपने चेतक पर जमकर लुटाया प्‍यार, वीडियो वायरल

झारखंड सरकार और कृषि विभाग महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड कृषि का ब्रांड एम्बेसडर बनाने की योजना पर आगे बढ़ रही है. कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के अनुसार विभाग की ओर से शीघ्र ही माही को इसके लिए आग्रह पत्र भेजा जाएगा.

देखें पूरी खबर
माही ऑर्गेनिक तरीके से सब्जियां उगाकर बटोर चुके हैं सुर्खियां


रांची में माही अपने फार्म हाउस में न सिर्फ कड़कनाथ मुर्गा और देसी नश्ल की कई गायें पाले हुए हैं, बल्कि स्ट्रॉबेरी, टमाटर, मटर और कई सब्जियां ऑर्गेनिक तरीके से उगा कर सुर्खिया बटोर चुके हैं. ऐसे में झारखंड सरकार और कृषि विभाग को लगता है कि अगर माही कृषि विभाग के ब्रांड एम्बेसडर बन जाते हैं तो यहां के किसानों की उगाई सब्जियां, फल और अन्य कृषि-डेयरी उत्पाद को वैश्विक बाजार मिल सकेगा. वहीं कृषि उत्पादों के निर्यात से किसान के जीवन में खुशियाली भी आएगी.

इसे भी पढे़ं: फॉर्म हाउस में स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे महेंद्र सिंह धोनी

किसानों में उत्साह

झारखंड में सरकार एक ओर जहां धोनी को कृषि में ब्रांड एम्बेसडर बनाने की कोशिश कर रही है तो दूसरी ओर कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए एक्सपोर्ट पॉलिसी, ऑर्गेनिक खेती और आधुनिक खेती के लिए भी विशेष नीति बना रही है. माही को ब्रांड एम्बेसडर बनाने का हो रहे प्रयास से राज्य के किसान खुश हैं. रांची से सटे घाघरा के किसान सहाय एक्का कहते हैं कि किसानों को माही का साथ मिला तो जैसे वो खेल के मैदान में चौका-छक्का मारते हैं वैसे ही हम खेत मे छक्का लगाएंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details