रांची: बुधवार को कोरोना के 33 मरीज पाये गए. राज्य के विभिन्न जिले से पाए गए सभी मरीज. गढ़वा से 18 मरीज, कोडरमा से पांच मरीज, जमशेदपुर से 5 मरीज, हजारीबाग और गुमला से एक-एक मरीज पाए गए. कुल 32 मरीज मिलने के बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 281 तक पहुंच चुकी है.
झारखंड में 281 पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, बुधवार को मिले 33 कोरोना पॉजिटिव - corona live update
भारत सहित पूरे विश्व में कोरोना का कहर जारी है. भारत की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 1,08,747 पार कर गई है. देश में 61,192 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 44,225 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. वहीं, इस महामारी से अब तक 3,323 मरीजों की मौत हो चुकी है.
![झारखंड में 281 पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, बुधवार को मिले 33 कोरोना पॉजिटिव updates of corona patients](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-7270055-thumbnail-3x2-aman.jpg)
झारखंड में कोरोना मरीज
गौरतलब है कि प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला भी लगातार जारी है, ऐसे में संक्रमित मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. मजदूरों के आगमन को देखते हुए सरकार की ओर से एहतिहात भी बरता जा रहा है. इसी के मद्देनजर वर्तमान में राज्य सरकार के की ओर से 64,425 लोगों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है तो वहीं लगभग दो लाख लोगों को होम क्वारेंटाइन में रहने की हिदायत दी गई है.
झारखंड में कोरोना संक्रमण के आंकड़े | ||||
जिला | मरीज | स्वस्थ | मौत | |
रांची | 105 | 91 | 02 | |
हजारीबाग | 33 | 03 | ||
गढ़वा | 47 | 03 | ||
पलामू | 15 | 08 | ||
बोकारो | 10 | 09 | 01 | |
गिरिडीह | 12 | 01 | ||
कोडरमा | 14 | 01 | ||
धनबाद | 06 | 02 | ||
पूर्वी सिंहभूम | 11 | |||
देवघर | 05 | 04 | ||
लातेहार | 04 | |||
रामगढ़ | 03 | |||
सिमडेगा | 03 | 02 | ||
जामताड़ा | 02 | 02 | ||
दुमका | 02 | 02 | ||
गुमला | 03 | |||
लोहरदगा | 02 | |||
गोड्डा | 01 | |||
सरायकेला | 02 | |||
पश्चिमी सिंहभूम | 01 | |||
कुल | 20 | 280 | 127 | 03 |
Note:राज्य में अभी कुल 140 एक्टिव केस हैं. |
Last Updated : May 20, 2020, 11:53 PM IST