झारखंड

jharkhand

By

Published : Nov 11, 2021, 6:09 PM IST

ETV Bharat / city

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022, एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए झारखंड से 8 एथलीट चयनित

2022 में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games 2022) के लिए झारखंड की टीम का एलान कर दिया है. चयनित खिलाड़ी खुद खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पोर्टल पर जाकर अपना इंट्री करा सकते हैं.

Khelo India Youth Games 2022
Khelo India Youth Games 2022

रांची:खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 (Khelo India Youth Games 2022) में एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए चयनित एथलीटों की घोषणा भारतीय एथलेटिक्स संघ ने कर दी है. गुवाहाटी में संपन्न 6 से 10 फरवरी 2021 को 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर एथलीटों को चुना गया है. ये एथलीट फरवरी 2022 में हरियाणा में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे.

ये भी पढ़ें:

झारखंड एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक ने बताया कि झारखंड से चयनित खिलाड़ी खुद खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पोर्टल पर जाकर अपना इंट्री करा सकते हैं.

झारखंड से चयनित एथलीट

नाम खेल स्थान
सदानंद कुमार 100 मी जेएसपीएस
मो.साहदाब 1500 मी. गिरिडीह
विशाल कुमार त्रिकूद साई रांची
विशाल बहादुर ट्रिपल जंप साई रांची
पंकज यादव शॉट पुट रांची



वहीं बालिका वर्ग में चयनित खिलाड़ी हैं

नाम खेल स्थान
सुप्रीती कच्छप 3000 मी गुमला
संजना लकड़ा हाई जंप रांची
प्रेमलता करकेट्टा ट्रिपल जंप साई रांची




रिजर्व वर्ग में चयनित खिलाड़ी हैं

नाम खेल स्थान
अंसू सिंह 200 मी साई रांची
रामचंद्र सांगा 400 मी रांची
विकास महतो 400 मी लोहरदगा
रॉबिन सिंह 110 मी हर्डेल गिरिडीह
रतन कुमार 3000 मी साहिबगंज
विशाल कुमार लंबी कूद साई रांची
अभिनय मिंज लंबी कूद जेएसपीएस




रिजर्व बालिका वर्ग में चयनित खिलाड़ी

नाम खेल स्थान
विशाखा सिंह 100 मी,200 मी साई रांची
प्रेमलता करकेट्टा लंबी कूद साई रांची




भारतीय तीरंदाजी टीम ढाका रवाना
झारखंड एथलेटिक्स संघ से जुड़े पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों ने इनके चयन पर खुशी जाहिर की है. दूसरी ओर भारतीय तीरंदाजी संघ की ओर से भारतीय तीरंदाजी टीम की घोषणा कर दी गई है 11 से 20 नवंबर 2021 तक ढाका में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड के तीरंदाजी टीम रवाना हो गई है. इस टीम में झारखंड की तीरंदाज कोमोलिका बारी और कोच पूर्णिमा महतो का चयन भी हुआ है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details