रांची:अगले कुछ दिनों में झारखंड का मौसम बदल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण रांची और मध्य भागों में 10 और 11 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मौसम आने वाले 5 दिन झारखंड में मौसम शुष्क रहेंगे. 12 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी. इसके साथ ही सुबह के समय कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा.
Jharkhand Weather Update: दो दिनों तक झारखंड में छाए रहेंगे बादल, 12 दिसंबर से तापमान में होगी गिरावट - झारखंड में तापमान
पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले 24 घंटें में झारखंड का मौसम बदल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बादल छाए रहने का अनुमान है. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश नहीं होगी.
![Jharkhand Weather Update: दो दिनों तक झारखंड में छाए रहेंगे बादल, 12 दिसंबर से तापमान में होगी गिरावट Jharkhand Weather Update](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-13872101-thumbnail-3x2-mausam.jpg)
पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों में झारखंड का मौसम बदल सकता है. राज्य के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे हालांकि बारिश का अनुमान नहीं है. पिछले 24 घंटों में झारखंड में अधिकतम तापमान गोड्डा में 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान रामगढ़ में 13.3 दर्ज किया गया. राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह कोहरा छाया रहेगा, खासतौर पर मैदानी और जलीय क्षेत्रों के साथ-साथ जंगली क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है.
पिछले 24 घंटों में रांची का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. डालटेनगंज में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.