झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

Jharkhand Weather News: लोगों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, झारखंड के कई जिलों में बारिश का अनुमान - Ranchi news

झारखंड में गर्मी की मार झेल रहे लोगों में थोड़ी राहत मिली है. झारखंड के कई जिलों में तापमान में 2 से तीन डिग्रीसेल्सिय तक की गिरावट दर्ज की गई है.

Jharkhand Weather News
Jharkhand Weather News

By

Published : Apr 22, 2022, 6:10 PM IST

रांची:राजधानी रांची सहित झारखंड के तमाम जिलों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि कुछ जिलों में अभी भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले कुछ दिनों में पाकुड़ और साहिबगंज जिले के कुछ भागो में मध्यम दर्जे की गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. बारिश के कारण इन जिलों में तापमान में में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है.


22 अप्रैल को झारखंड के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चलने का अनुमान है. हवा की औसतन गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हो सकती है. राज्य के उत्तर पूर्वी दक्षिण पश्चिम तथा मध्य भाग में कहीं ओलावर्ष्टि होने की भी संभावना है. पिछले 24 घंटों में झारखंड में सबसे अधिक वर्षा 12.0 मिमी नावडीह (बोकारो)में दर्ज की गई हैं, वहीं राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ आंधी चली वही उत्तर पश्चिम भाग में गर्म रात की स्थिति बनी हुई है. झारखंड में उच्चतम तापमान 42.8 डिग्री डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गया है. जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया.

झारखंड में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 38.8, जमशेदपुर 39.4, डाल्टनगंज 42.8, बोकारो 31.5, चाईबासा 40.0, देवघर 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान रांची में 22.6, जमशेदपुर 24.8, डाल्टनगंज 28.0, बोकारो में 23.5, चाईबासा 24.2 और देवघर में 25.9 रिकॉर्ड किया गया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details