झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम का चयन, 157 प्रतिभागियों ने ट्रायल में लिया हिस्सा

रांची में नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम का चयन हो गया है. ट्रायल में 157 बालक पहलवानों ने हिस्सा लिया है.

By

Published : Mar 2, 2021, 8:24 PM IST

jharkhand team selected for national wrestling competition
नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता

रांची:सब जूनियर और जूनियर बालक ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता 2021 के लिए झारखंड कुश्ती टीम का चयन ट्रायल मंगलवार को संपन्न हो गया. पूरे राज्य से इस ट्रायल में 157 बालक पहलवानों ने भाग लिया है.

ये भी पढ़ें-पालनी के सपनों को अब मिलेगी उड़ान, पढ़ाई की राह में रोड़ा नहीं बनेगी आर्थिक तंगी

सब जूनियर और जूनियर बालक ग्रीको रोमन नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता 2021 जिसका आयोजन 26 से 27 मार्च 2021 तक चंडीगढ़ मे आयोजित होना है. सब जूनियर और जूनियर बालक फ्री स्टाइल नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता 2021 का आयोजन 2 से 4 अप्रैल 2021 तक नोएडा यूपी मे आयोजित होना है. इसके लिए झारखंड कुश्ती टीम का चयन ट्रायल मंगलवार सुबह 8:00 बजे से झारखंड राज्य कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र, बिरसा मुंडा स्टेडियम मोरहाबादी में हुआ.


ग्रीको रोमन स्टाइल में सब जूनियर बालक पहलवानों का चयन

ग्रीको रोमन स्टाइल में सब जूनियर बालकों का चयन में 45kg रोशन कुमार, गोड्डा से विकास भगत 48kg, लोहरदगा से 51kg, अंजीत मुंडा 55kg, रांची से चंदन कुमार 60kg, रांची से जुगल साव 65kg, अभिषेक मुंडा 80kg, रांची से अमित गोप 110kg, लोहरदगा से साहिल अंसारी.

ग्रीको रोमन स्टाइल में जूनियर बालकों का चयन
रांची से आनंद उरांव 55kg, धनबाद से दीपक राज 60kg, बोकारो से रवि कुमार यादव 63kg, बोकारो से रवि कुमार 67kg, गुमला से रोशन कुमार साव 72kg, बोकारो से मुकेश यादव 77kg, कोडरमा से प्रदीप कुमार 82kg, कोडरमा से अतुल आनंद 87kg, रांची से सुभम शर्मा 120kg.


फ्री स्टाइल में सब जूनियर बालक का चयन
गिरीडीह से सुमन 48kg, लोहरदगा से हुसैन अंसारी 51kg, गढवा से चंदन कुमार 55kg, लोहरदगा से निरंजन लकड़ा 60kg, लातेहार से शतीश कुमार 65kg, कोडरमा से राहुल कुमार यादव 71kg, रांची से शिवम चौबे 92kg, लोहरदगा से हार्षित कुजूर.

फ्री स्टाइल में जूनियर बालक का चयन
धनबाद से राजा तुरी 57kg, रांची से अमित महतो 61kg, साहिबगंज से मनीष कुमार यादव 65kg, गढ़वा से कार्तिक कुमार 70kg, जामताड़ा से मोती लाल यादव 74kg, 79kg, साहिबगंज से बबन कुमार यादव, जमशेदपुर से महेश तामखडे़ 86kg, साहिबगंज से सुशांत सौरव 92kg.

चयनित पहलवानों को कब रांची रिपोर्ट करना है यह बता दिया गया है. सभी को कोच राजीव रंजन को रिपोर्ट करना है. चयनित पहलवानों के जिले के अध्यक्ष, सचिव को अपने-अपने जिले के चयनित पहलवानों को सही समय पर रांची रिपोर्ट कराने को कहा गया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details