झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

तेजस्वी यादव का झारखंड दौराः स्वागत की तैयारी में आरजेडी, बनाए जा रहे 31 तोरणद्वार - झारखंड आरजेडी ने शुरू की तैयारी

बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 18 सितंबर को रांची आ रहे हैं. उनके आगमन को लेकर झारखंड राष्ट्रीय जनता दल ने तैयारी शुरू कर दी है. तेजस्वी यादव के स्वागत के लिए 31 तोरणद्वार बनाए जा रहे हैं.

jharkhand-rjd-started-preparation-for-arrival-of-tejashwi-yadav
झारखंड आरजेडी

By

Published : Sep 16, 2021, 9:50 PM IST

Updated : Sep 16, 2021, 10:00 PM IST

रांचीः बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 18 सितंबर को रांची आ रहे हैं. इसको लेकर झारखंड राष्ट्रीय जनता दल की ओर से तैयारियां जोरों पर है. पार्टी की ओर से लगातार बैठकें की जा रही है. पूरे जोश के साथ उनका रांची में स्वागत किया जाएगा, जिसके लिए 31 तोरणद्वार बनाए जा रहे हैं. ये तमाम जानकारी राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने रांची में अपनी प्रेस वार्ता में दी.

इसे भी पढ़ें- तेजस्वी यादव आएंगे रांचीः स्वागत की तैयारी में पार्टी, झारखंड में संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा


राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को रांची के कार्निवाल हॉल में राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम है. उस कार्यक्रम में तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे, राज्य के 24 जिलों से कार्यकर्ताओं का महाजुटान होगा. तेजस्वी यादव पार्टी को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं को दिशा-निर्देश भी देंगे. किस तरीके से पार्टी को और मजबूत किया जाए, इस पर गहन मंथन किया जाएगा ताकि झारखंड में पार्टी की खोई हुई साख को दोबारा वापस लाया जा सके.

जानकारी देते आरजेडी नेता
राजद नेता सुभाष यादव ने बताया कि आने वाले वक्त में राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्र में तेजस्वी आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन होगा. तेजस्वी यादव के भव्य स्वागत को लेकर सारे कार्यकर्ता तैयार हैं, राज्य में पार्टी को मजबूत करना राजद का संकल्प है.तेजस्वी यादव ने झारखंड में पार्टी को मजबूत करने के लिए कमर कस ली है. इसी कड़ी में तेजस्वी यादव आगामी 18 सितंबर को रांची आ रहे हैं. यहां वो पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वन टू वन मुलाकात करेंगे. तेजस्वी यादव झारखंड में चल रही आरजेडी की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और जो समस्याएं सामने आएंगी, उसे दूर करेंगे. इस बार रांची में तेजस्वी यादव के आगमन को आरजेडी भव्य तैयारी कर रही है. पहले से ही ये तय किया जा चुका है कि तेजस्वी यादव हर महीने दो दिन के लिए झारखंड का दौरा करेंगे.
Last Updated : Sep 16, 2021, 10:00 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details