Jharkhand Market Price: हरी सब्जियों की कीमत मे थोड़ी कमी, जानिए रांची के बाजार में क्या है कीमत - झारखंड में महंगाई
झारखंड में सब्जी समेत खाद्य पदार्थों की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. महंगाई से आम लोग पहले से ही परेशान हैं. हालांकि फलों और सब्जियों की कीमत में थोड़ी गिरावट आई है. जबकि अन्य खाद्य पदार्थों के कीमतों में इजाफा हुआ है. आइए देखते हैं रांची के खुदरा बाजारों (Ranchi Retail Market) में इनकी क्या कीमत है.
jharkhand market price
रांचीः बढ़ती महंगाई ने लोगों के किचन का बजट बिगाड़ दिया है सबसे ज्यादा महंगाई खाद्य पदार्थों में देखने को मिली है. वही थोड़ी सी राहत हरी सब्जियों की कीमत में कमी के कारण हो रही है. जानिए राजधानी रांची में क्या है फल सब्जी और खाद्य पदार्थ की कीमत.
सब्जी मंडी के दाम (प्रति किलो) | फुटकर दाम (प्रति किलो) |
कटहल | 70-90 रुपये |
टमाटर | 20 -30 रुपये |
आलू | 8-10 रुपये |
नया आलू | 10-15 रूपये |
प्याज | 28-35 रुपये |
सेम | 30-35 रुपये |
हरा मटर | 25-40 रुपये |
फूल गोभी | 35-40रुपये |
बंद गोभी | 30-40 रुपये |
गाजर | 30-35 रुपये |
खीरा | 30-45 रुपये |
फ्रेंचबीन | 40-50 रुपये |
लहसुन | 80-120 रुपये |
अदरक | 60-80 रुपये |
हरी मिर्च | 60-80 रुपये |
कद्दू | 25-30 रुपये |
शिमला मिर्च | 40-50 रुपये |
बैगन | 30-40 रुपये |
करेला | 70-80 रुपये |
भिंडी | 70-80 रुपये |
मूली | 10-15 रुपये |
परवल | 40-50 रुपये |
धनिया पत्ता | 45-50 रुपये |
थोक खाद्यान्न के दाम (प्रति किलो) | फुटकर दाम (प्रति किलो) |
मोटा उसना चावल | 28-40 रुपये |
पतला उसना | 48-55 रुपये |
मोटा अरवा | 25-27 रुपये |
पतला अरवा चावल | 40-50 रुपये |
गेहूं | 17-19 रुपये |
लोकल आटा | 25-30 रुपये |
स्पेशल आटा | 34-36 रुपये |
मूंगफली | 120-140 रुपये |
अरहर दाल | 94-96 रुपये |
उड़द दाल | 95-100 रुपये |
मूंग दाल | 90-95 रुपये |
चना | 60-65 रूपये |
गुड़ | 44-50 रुपये |
चीनी | 42-45 रुपये |
काबूली चना | 85-90 रुपये |
सरसों तेल | 175-185 रुपये प्रति लीटर |
रिफाइंड | 135-140 रुपये प्रति लीटर |
फल मंडी के दाम (प्रति किलो) | फुटकर दाम (प्रति किलो) |
सेब | 110-120 रुपये |
कश्मीर सेब | 110-130 रुपये |
अनार | 110-120 रुपये |
संतरा | 70-80 रुपये |
केला | 35-45 दर्जन |
कीवी | 20-25 रुपये पीस |
बेर | 40-50 रुपये |
अंगूर | 80-100 रुपये |