रांचीः लगातार बढ़ती महंगाई का असर आम लोगों पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है. एक तरफ महामारी तो दूसरी तरफ महंगाई ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है. खराब मौसम की वजह से सब्जियों के दाम में भी थोड़ी बहुत बढ़ोतरी देखी गई है. दिन प्रतिदिन हरी सब्जियों की कीमत में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि जिस तरह से खाद्य पदार्थ की महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ी है, उसकी अपेक्षा हरी सब्जियों की कीमत कम है. वहीं कच्चा तेल और दाल की कीमत में गिरावट रिकॉर्ड की गई है जानिए राजधानी रांची में क्या है आज फल सब्जी और खाद्य पदार्थ की कीमत.
खाद्य पदार्थों के दाम (प्रति किलो)
खाद्यान्न | दाम प्रति किलो/लीटर |
सरसों तेल | 175-185 रुपये प्रति लीटर |
रिफाइंड | 130-145 रुपये प्रति लीटर |
मोटा उसना चावल | 30-45 रुपये |
पतला उसना | 48-55 रुपये |
मोटा अरवा | 25-26 रुपये |
पतला अरवा चावल | 40-50 रुपये |
गेहूं | 17-18 रुपये |
लोकल आटा | 25-30 रुपये |
स्पेशल आटा | 34-36 रुपये |
चना | 60-65 रुपये |
गुड़ | 40-50 रुपये |
चीनी | 42-45 रुपये |
काबुली चना | 85-90 रुपये |
मूंगफली | 120-140 रुपये |
अरहर दाल | 94-96 रुपये |
उड़द दाल | 95-100 रुपये |
मूंग दाल | 90- 95 रुपये |