झारखंड

jharkhand

झारखंड में 24 घंटे में मिले 5,903 कोरोना के नए मरीज, 103 लोगों की गई जान

By

Published : Apr 26, 2021, 7:23 AM IST

Updated : Apr 26, 2021, 10:00 AM IST

पूरे देश समेत झारखंड में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है. पिछले 24 घंटे में झारखंड में कोरोना के 5,903 नए केस मिले और 103 लोगों की जान गई है. राज्य में अब तक 29,77,862 लोगों को वैक्सीन दी गई है, जिसमें 25,58,667 लोगों को पहला डोज और 4,19,195 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है.

jharkhand-corona-tracker
झारखंड कोरोना ट्रैकर

रांची: झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसके रोकथाम के लिए राज्य सरकार लगातार पहल कर रही है. सभी जगहों पर कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन की टीम दिन रात मेहनत कर रही है. पिछले 24 घंटे में झारखंड में कोरोना के 5,903 नए मामले पाए गए. राजधानी रांची में सबसे अधिक 1,494 केस आए हैं. अब राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 48,105 हो गई है. रविवार को झारखंड में कोरोना से 103 लोगों की जान चली गई. केवल रांची में संक्रमित मरीजों की संख्या 16,223 हो गई है.

संक्रमितों का आंकड़ा
रविवार को जमशेदपुर में 702 मरीज, बोकारो में 316, धनबाद में 326 मरीज, दुमका में 111, गढ़वा में 75, गिरिडीह में 148 मरीज, गोड्डा में 84, गुमला में 163 मरीज, हजारीबाग में 341 मरीज, खूंटी में 203 मरीज, कोडरमा में 425, लातेहार में 86 मरीज, पलामू में 138 मरीज, रामगढ़ में 309 मरीज, चाईबासा में 134 मरीज मिले हैं.
25 अप्रैल का आंकड़ा

29,65,279 लोगों को दी गई वैक्सीन

रविवार को 12,583 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई है. पूरे राज्य में अब तक 29,77,862 लोगों को वैक्सीन दी गई है. इसमें 25,58,667 लोगों को पहला डोज और 4,19,195 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है.

वैक्सीनेशन का आंकड़ा

अब तक 1,991 लोगों की गई जान

राज्य में अब तक कुल 1,991 लोगों ने कोरोना की वजह से जान गंवा दी है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 103 लोगों की जान गई है. वर्तमान में झारखंड का रिकवरी रेट गिरकर 75.16% पर पहुंच गया है.

Last Updated : Apr 26, 2021, 10:00 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details