झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

झारखंड कांग्रेस ने लांच किया भारत जोड़ो यात्रा का लोकल थीम सॉन्ग, 10 अक्टूबर को राज्यस्तरीय यात्रा - Ranchi news

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है. यात्रा की सफलात को देखते हुए झारखंड कांग्रेस की ओर से 10 अक्टूबर से राज्य में भारत जोड़ो यात्रा निकालेगी. इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. झारखंड कांग्रेस ने इस यात्रा केलिए लोकल थीम सॉन्ग लॉन्च किया है (Local Theme Song of Bharat Jodo Yatra).

jharkhand Congress
झारखंड कांग्रेस ने लांच किया भारत जोड़ो यात्रा का लोकल थीम सॉन्ग

By

Published : Oct 8, 2022, 10:54 PM IST

Updated : Oct 8, 2022, 11:09 PM IST

रांचीः राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है और इस यात्रा में कांग्रेस प्रेसिडेंट ने भी कर्नाटक में शिरकत की है. इससे उत्साहित कांग्रेसी उन राज्यों में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, जहां राहुल गांधी की यात्रा नहीं होगी. झारखंड कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए लोकल थीम सॉन्ग लॉन्च किया है(Local Theme Song of Bharat Jodo Yatra).

यह भी पढ़ेंःभारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बीजेपी बौखलाई, 2024 में देश के प्रधानमंत्री होंगे राहुल गांधीः राजेश ठाकुर

झारखंड में भी पहले राजधानी स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा चुकी है. झारखंड कांग्रेस अब 10 अक्टूबर से राज्य स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रही है. इस यात्रा को लेकर शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ट नेता सुबोधकांत सहाय, आलमगीर आलम और राजेश ठाकुर ने कहा कि उलिहातू से कोकर बिरसा मुंडा समाधि स्थल तक की भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी.

उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जनसमर्थन मिल रहा है. उससे साफ है कि देश की जनता गांधी का भारत चाहती है और इस देश में गोडसे की कोई जगह नहीं है. झारखंड में भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि हम सब मिलकर हर जिले में भारत जोड़ो यात्रा निकलेंगे और 31 दिसम्बर तक लगातार अलग अलग जिलों में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी. इसके अलावा राज्य के 81 विधानसभा के हर पंचायत और हर टोला गांव में यह यात्रा निकलेगी. सुबोधकांत सहाय ने कहा कि अगले दो ढाई महीने में गांव गांव और पंचायत पंचायत में भारत जोड़ो यात्रा निकेलगी और लोगों को महंगाई और बेरोजगारी की स्थिति से अवगत कराया जाएगा.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा काफी आगे निकल चुकी है और हम भी अलग अलग जिलों में भारत जोड़ो यात्रा निकलेंगे. यह यात्रा शहीदों और वीर सपूतों के जन्मस्थली से शहादत स्थल तक जाएगी और राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर देश का माहौल को सद्भावना पूर्ण बनायेगे. कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि एक ओर हम भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं तो दुसरीं ओर आम जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए 12 अक्टूबर से आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के पहले चरण की शुरुआत कर रहे हैं.

Last Updated : Oct 8, 2022, 11:09 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details