झारखंड

jharkhand

By

Published : Oct 7, 2019, 3:26 AM IST

ETV Bharat / city

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: JDU ने की 14 सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नाम की घोषणा, सालखन मुर्मू दो सीट पर लड़ेंगे चुनाव

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने संथाल परगना और कोल्हान प्रमंडल के 14 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. वे खुद दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जिनमें से एक कोल्हान और दूसरी संथाल की सीट शामिल है.

जेडीयू के नेता

रांची: साल के अंत तक झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में जेडीयू ने 14 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है, इन सीटों में संथाल परगना प्रमंडल, कोल्हान प्रमंडल के अलावा गुमला और रांची की एक सीट शामिल है.

देखें पूरी खबर

दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे सालखन मुर्मू
जेडीयू ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. सालखन मुर्मू कोल्हान की मझगांव विधानसभा सीट और संथाल की शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे.

ये भी पढ़ें-धनबाद: विधायक ढुल्लू महतो और पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय पर मामला दर्ज, दोनों नेताओं पर यौन शोषण का आरोप

संभावित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा
बता दें कि जेडीयू ने रविवार को दुमका में 5 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है. जिसमें दुमका,शिकाड़ीपाड़ा, जामा, बोरियो, महेशपुर और पश्चिमी जमशेदपुर, पूर्वी जमशेदपुर, घाटशिला, बहरागोड़ा, पोटका, खरसावां, गुमला,तमाड़ और मझगांव विधानसभा सीट पर संभावित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है.

विधानसभा सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नाम

  • जामा विधानसभा सीट- प्रो सुजीत कुमार सोरेन
  • महेशपुर विधानसभा सीट- प्रो ईश्वर मरांडी
  • बोरियो विधानसभा सीट- लुकस हांसदा
  • दुमका विधानसभा सीट- मार्शल ऋषिराज
  • शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट- सालखन मुर्मू
  • पश्चिमी जमशेदपुर विधानसभा सीट- संजीव आचार्य
  • पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा सीट- संजय ठाकुर
  • घाटशिला विधानसभा सीट- अमित कुमार सिंह
  • बहरागोड़ा विधानसभा सीट- बादल दास सरदार
  • खरसावां विधानसभा सीट- कुमार सिंह बांगरा
  • गुमला विधानसभा सीट- एजे एक्का
  • तमाड़ विधानसभा सीट- मानकी सुनील सिंह मुंडा
  • मझगांव विधानसभा सीट- सालखन मुर्मू

हालांकि इन नामों पर मुहर लगने के लिए अंतिम निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व को करना है. लेकिन फिलहाल इन सभी विधानसभा सीटों पर घोषित किए प्रत्याशियों के नामों की सूची जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने जारी कर दी है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details