झारखंड

jharkhand

By

Published : Oct 20, 2019, 1:05 PM IST

ETV Bharat / city

RJD की जन आक्रोश रैली, तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा करेंगे हेमंत सोरेन और रामेश्वर उरांव

राजधानी के हरमू में आरजेडी की तरफ से जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया ह. जिसमें बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल होंगे, उनके साथ जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव भी शामिल होंगे.

रैली में मौजूद आरजेडी नेता

रांची: आरडेजी की तरफ से राजधानी के हरमू मैदान में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है. इस रैली में मुख्य रूप से बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल होंगे. इसके साथ ही झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्धकी शामिल होंगे. तेजस्वी यादव के साथ झारखंड के नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव भी मंच साझा करेंगे.

RJD की जन आक्रोश रैली

सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश
शनिवार को हरमू मैदान में जेएमएम की तरफ से बदलाव महारैली का आयोजन किया गया था. रविवार को आरजेडी ने जन आक्रोश रैली आयोजन किया है, आरजेडी के युवा ईकाई के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव की माने तो मौजूदा सरकार के खिलाफ लोगों के आक्रोश को लेकर रैली का आयोजन किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-CM ने जन चौपाल में डीसी को लगाई फटकार, कहा काम करो, नहीं तो नपोगे

रैली में महिलाओं का अहम योगदान
इस रैली को सफल बनाने के लिए 25,000 से ज्यादा लोगों की आने की संभावना है. वहीं आरजेडी की प्रदेश महासचिव पिंकी यादव ने कहा कि इस रैली में महिलाओं का भी काफी अहम योगदान होगा. जिस तरह से मौजूदा सरकार महिलाओं पर अत्याचार कर रही है, यह रैली उसके खिलाफ है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details