झारखंड

jharkhand

हॉकी झारखंड की पहली विशेष आम सभा की बैठक, अब किसी की नहीं होगी आजीवन सदस्यता

By

Published : May 1, 2022, 4:47 PM IST

रांची में हॉकी झारखंड की पहली विशेष आम सभा की बैठक अध्यक्ष भोलानाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में हॉकी झारखंड की वर्तमान नियमावली को संशोधित करने पर निर्णय लिया गया, साथ ही आनेवाले दिनों में होने वाले हॉकी प्रतियोगिताओं के संबंध में चर्चा की गई.

Jharkhand women cricketers
Jharkhand women cricketers

रांची: हॉकी झारखंड की पहली विशेष आम सभा का आयोजन मोराबादी स्थित जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया गया. कार्यक्रम हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. इसमें 24 जिलों के हॉकी सचिव, पदाधिकारी और कार्यकारिणी समिति के सदस्य उपस्थित रहे. आम सभा में निर्धारित मुद्दों पर चर्चा हुई. मौके पर 05 सितंबर 2021 को हुए वार्षिक आमसभा के निर्णय को पास किया गया.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन, देश के 31 टीम ले रही है हिस्सा

हॉकी झारखंड में अब नहीं होगी आजीवन सदस्यता:बैठक में हॉकी झारखंड में आजीवन सदस्यता और उपाध्यक्ष के पद को समाप्त करने का निर्णय लिया गया. हॉकी इंडिया के नियमावली के अनुसार किसी भी राज्य इकाई में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक महासचिव, दो संयुक्त सचिव, एक कोषाध्यक्ष और 03 कार्यकारिणी सदस्य रखने का नियम है. जबकि हॉकी झारखंड में काफी सदस्य हैं. इस दौरान अध्यक्ष भोला नाथ सिंह की ओर से हॉकी झारखंड के वर्तमान नियमावली को संशोधित करते हुए, नए नियमावली के तहत कार्य संचालन कराने का प्रस्ताव रखा गया है. मौके पर तमाम सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई है. अब हॉकी इंडिया के नियमावली के अनुसार हॉकी झारखंड की कमेटी तैयार की जाएगी. जिस पर सभी लोगों ने सहमति जताते हुए कमिटी बनाने का निर्णय लिया है.


हॉकी स्टेडियम का हो रहा निर्माण:अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा की सभी लोगों के सहयोग से पिछले 8 वर्षों से हॉकी झारखंड लगातार अच्छा कार्य कर रहे हैं. इस बीच हॉकी झारखंड की मेजबानी में झारखंड में 05 राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया है. पिछले वर्ष भी सिमडेगा जिला में 02 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. झारखंड सरकार के द्वारा अभी हॉकी को आगे बढ़ाने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं. मोराबादी के पुराने स्टेडियम को नया बनाया जा रहा है, साथ ही खूंटी में दो स्टेडियम निर्माण हो रहा है. सिमडेगा में भी एक नए अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का शिलान्यास हो चुका है. कार्य भी अब शुरू हो जाएगा. इसके अलावा गुमला में भी एक अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का प्रस्ताव बनाया गया है.

खेल आयोजनों को लेकर चर्चा:कुछ महीने बाद ही झारखंड सीनियर स्टेट लेवल महिला-पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इसमें सभी 24 जिला के टीमों की उपस्थिति अनिवार्य है. हॉकी झारखंड यहां के खिलाड़ियों के लिए है और किसी भी परिस्थिति में प्रत्येक जिला में हॉकी के खिलाड़ी होने चाहिए, साथ ही प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए.

ABOUT THE AUTHOR

...view details