झारखंड

jharkhand

9 जनवरी से बदलेगा झारखंड का मौसम, पश्चिमी विक्षोभ के असर से हो सकती है बारिश

By

Published : Jan 6, 2022, 7:11 PM IST

9 जनवरी के बाद से झारखंड का मौसम एक बार फिर अपना रूख बदलेगा. पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड मेंं बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. जो 9 जनवरी से शुरू होकर 12 जनवरी तक चलेगा. बारिश की वजह से झारखंड में ठंड में बढ़ोतरी की आशंका है.

रांची: लगातार ठंड के बाद झारखंड का मौसम एक बार फिर अपना रूख बदलेगा. झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण 9 जनवरी से 12 जनवरी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Update: ठंड से कांप रहे झारखंड के मौसम में होगा सुधार, तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी का पूर्वानुमान

झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि 7 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में सक्रिय हो जाएगा. इसकी वजह से तापमान में तीन से 5 डिग्री की वृद्धि होगी. 7 जनवरी से हल्के बादल छाएंगे और 9 जनवरी से राज्य में बारिश के आसार हैं. क्योंकि राजस्थान में साइक्लोन बन रहा है. वहीं 4 से 9 जनवरी तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा और दिन में आसमान साफ रहेगा. पिछले 24 घंटे की बात करें तो झारखंड में मौसम शुष्क रहा है. सबसे अधिक तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया है जबकि सबसे कम तापमान देवघर में 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

हवा की दिशा मे बदलाव

झारखंड वासियों को गुरुवार (6 जनवरी) से हवा की दिशा में थोड़ा बदलाव दिखेगा. उसके बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ी से बढ़ोतरी होगी. वहीं 9 जनवरी से बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक बारिश होते ही झारखंड के तापमान में गिरावट होगी. पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के आसमान में बादल दिखेंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details