रांची: महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा की मदद से एक चिड़िया की जान बची. माही ने उस चिड़िया को पानी पिलाकर आसमान में उड़ा दिया. महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने इसे अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है.
बेटी जीवा की मदद से धोनी ने बचाई चिड़िया की जान, पिलाया पानी - महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार की शाम एक चिड़िया की जान बचाई. बता दें कि पूर्व कप्तान की बेटी जीवा ने एक चिड़िया को बेहोश देखा और उसने अपनी मम्मी साक्षी को और पापा महेंद्र सिंह धोनी को चिल्लाकर आवाज लगाई. फिर पानी पिलाकर उस चिड़िया को उड़ा दिया गया.

ये भी पढ़ें-सैंड आर्ट के जरिए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि
साक्षी सिंह धोनी के सोशल मीडिया वॉल पर ये लिखा है
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह अपने सोशल मीडिया वॉल पर लिखती हैं. 'जीवा की ओर से, आज शाम को अपने लॉन्ज पर एक चिड़िया को बेहोश पड़ा देखा. मैंने पापा और मम्मा के लिए चिल्लाया, पापा ने चिड़िया को अपने हाथ में पकड़ा और उसे पानी पिलाया. कुछ समय बाद इस चिड़िया ने अपनी आंखें खोली हम सभी लोग बहुत खुश थे. हमने उसे कुछ पत्तियों के ऊपर एक टोकरी में रखा. मम्मा ने मुझे बताया कि यह क्रिसमस ब्रेस्टेड बर्ड है. मैं चाहती थी कि वह चिड़िया हमारे साथ रुक जाए, लेकिन मम्मा ने मुझे बताया कि उसका यह घर नहीं है, वह आजाद रहना चाहती है. फिर वह वापस जरूर आएगी और तुम से मिलेगी'.