झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

7 अप्रैल से चलेगी देवघर रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस, नोटिफिकेशन जारी - ranchi railway news

रांची में 7 अप्रैल से रांची-देवघर-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलाने को लेकर निर्णय लिया गया है. रेल मंडल की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है.

Deoghar Ranchi Intercity Express will run from seven April in ranchi
रांची रेल मंडल

By

Published : Apr 1, 2021, 8:07 PM IST

रांचीः7 अप्रैल से ट्रेन संख्या 03320/03319 रांची-देवघर-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलाने को लेकर निर्णय लिया गया है. इसे लेकर रेल मंडल की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए ट्रेन संख्या 03320/03319 रांची-देवघर-रांची स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन होगा. इन ट्रेनों में एसएलआर के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 14 कोच, वातानुकूलित चेयर कार का 01 कोच, कुल 17 कोच होंगे.

ये भी पढ़ें-ट्रेनों की निलंबन अवधि तक अनुबंध पर कार्यरत रेलकर्मियों का नहीं कटेगा वेतन, रेल मंडल देगा मानदेय

ट्रेन संख्या 03320 रांची-देवघर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 07-04-2021 से दिनांक 30-06-2021 तक प्रतिदिन रांची से चलेगी. रांची प्रस्थान 13:20 बजे, मुरी आगमन 14:26 बजे प्रस्थान 14:28 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 15:30 बजे प्रस्थान 15:40 बजे, धनबाद आगमन 17:55 बजे प्रस्थान 18:00 बजे, जामताड़ा आगमन 19:33 बजे प्रस्थान 19:34 बजे, मधुपुर आगमन 20:12 बजे प्रस्थान 20:14 बजे, जेसीडीह आगमन 20:55 बजे प्रस्थान 21:15 बजे और देवघर आगमन 22:05 बजे होगा.

ट्रेन संख्या 03319 देवघर-रांची स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन, दिनांक 08-04-2021 से दिनांक 01-07-2021 तक प्रतिदिन देवघर से चलेगी. देवघर प्रस्थान 04:45 बजे, जेसीडीह आगमन 04:55 बजे प्रस्थान 05:15 बजे, मधुपुर आगमन 05:48 बजे प्रस्थान 05:50 बजे, जामताड़ा आगमन 06:27 बजे प्रस्थान 06:28 बजे, धनबाद आगमन 08:37 बजे प्रस्थान 08:42 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 10:25 बजे प्रस्थान 10:30 बजे, मुरी आगमन 11:28 बजे प्रस्थान 11:30 बजे और रांची आगमन 12:50 बजे होगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details