झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

ददई दुबे ने कही बड़ी बात: लोस चुनाव में अजय कुमार ने टिकट बेचा, RPN सिंह में नहीं है जिताने की क्षमता

झारखंड में कांग्रेस की अंदरूनी कलह को लेकर पूर्व मंत्री ददई दुबे ने झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार और प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अजय कुमार ने टिकट बेचा और कमजोर लोगों को टिकट दिया. इसका नतीजा है कि कांग्रेस बुरी तरह हारी.

By

Published : Aug 1, 2019, 11:03 PM IST

Updated : Aug 2, 2019, 11:25 PM IST

ददई दुबे और अजय कुमार

नई दिल्ली: झारखंड में कांग्रेस लगातार अंदरूनी कलह से जूझ रही है. अब पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री ददई दुबे ने झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार और प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने अजय कुमार और आरपीएन सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

ददई दुबे ने साधा निशाना

अजय कुमार ने पार्टी को झारखंड में बर्बाद कर दिया
ददई दुबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अजय कुमार ने टिकट बेचा, कमजोर लोगों को टिकट दिया. इसका नतीजा है कि कांग्रेस बुरी तरह हारी. डर के कारण अजय कुमार लोकसभा चुनाव नहीं लड़े. उनको पता था चुनाव लड़ेंगे तो हार जाएंगे. ददई ने कहा कि झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष जब तक अजय कुमार रहेंगे और कांग्रेस में जब तक रहेंगे तब तक झारखंड में कांग्रेस मजबूत नहीं होगी. उन्होंने पार्टी को झारखंड में बर्बाद कर दिया.

ये भी पढ़ें-हेडमास्टर की दबंगई, रसोईया को लात-घूसों से पीटा, पीड़िता ने कहा- अकेले देखकर हाथ भी पकड़ लेते हैं

आरपीएन सिंह पर भी साधा निशाना
ददई दुबे ने कहा कि झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह खुद उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़े और जमानत जब्त करा लिए, जो व्यक्ति अपनी जमानत जब्त करा लिया, वह कैसे प्रभारी रह सकता है. उन्होंने कहा कि झारखंड में किसी को भी जिताने की क्षमता आरपीएन सिंह नहीं रखते हैं, आरपीएन ने हमेशा अजय कुमार की मदद की है.

Last Updated : Aug 2, 2019, 11:25 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details