झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

निवार तूफान ने झारखंड में बढ़ाई ठंड, अभी और गिरेगा पारा - झारखंड का मौसम

निवार तूफान का असर झारखंड में भी दिख रहा है. चक्रवाती तूफान की वजह से कई जगहों पर हल्की बारिश हुई. बारिश होने की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में पारा और गिरेगा.

Cyclone Nivar in Jharkhand
झारखंड मौसम विभाग

By

Published : Nov 27, 2020, 8:33 PM IST

रांची: तमिलनाडु में आए चक्रवर्ती तूफान निवार के कारण मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है. रांची में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे, और हल्दी बूंदा बांदी होती रही. मौसम पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

27 नवंबर को उत्तरी और मध्य जिलों में मध्यम दर्जे की वर्षा रिकॉर्ड की गई. ये बारिश तूफान निवार से बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण हुई. हालांकि झारखंड में तूफान का आंशिक असर ही देखा गया, लेकिन इस तूफान का असर 2 दिनों तक झारखंड के उत्तरी और मध्य जिलों में देखने को मिलेगा. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार 28 नवंबर से तापमान में दो से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

रांची मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार 28 नवंबर से रांची सहित पूरे झारखंड में तापमान में गिरावट हो सकती है. आसमान साफ होने की वजह से अगले 4 दिनों में रांची का पारा 10 डिग्री तक जा सकता है. 1 दिसंबर तक रांची का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details