झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के साथ बदसलूकी, सीपी सिंह बोले- माफी मांगे कांग्रेस - विधायक सीपी सिंह ने कांग्रेस पर दिया बयान

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री सह विधायक सीपी सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के साथ बदसलूकी पर कांग्रेस से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नजर में महिलाओं का सम्मान नहीं है.

cp singh gave statement on congress
भारतीय जनता पार्टी

By

Published : Mar 13, 2021, 7:33 PM IST

रांची:भाजपा नेता सीपी सिंह नेमहिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के साथ बदसलूकी किए जाने की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है. सीपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता के नशे में चूर है. कांग्रेस की नजर में महिलाओं का सम्मान नहीं है. महिलाओं के साथ बदलसूलकी भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी, इसका मुंहतोड़ जवाब देगी.

ये भी पढ़ें-खूंटीः सहनशक्ति जांच के नाम पर छात्राओं से छेड़खानी, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

महिलाओं का अपमान कांग्रेस पार्टी के डीएनए में है शामिल

उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा महिलाओं के अपमान के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध मार्च निकाला था. इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने अमर्यादित व्यवहार किया. इसका भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध करती है. कांग्रेस लोकतांत्रिक देश में किसी की अभिव्यक्ति को दबा नहीं सकती है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में सीपी सिंह ने कहा कि महिलाओं का अपमान कांग्रेस पार्टी के डीएनए में शामिल है.

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे पर हो कार्रवाई

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को बंधुवा मजदूर समझ रखा है. यही कारण है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने महिला दिवस के दिन महिलाओं से ट्रैक्टर खिंचवाया, जोकि अपने आप में निंदनीय और अमर्यादित आचरण है, लेकिन हद तो तब हो गई जब इस घटना का विरोध जताने के लिए भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा ने शिवरात्रि के दिन रांची प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया तो कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक दुबे ने हद पार कर दी जो किसी भी दृष्टि से लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है.

आलोक दुबे ने अपने हाथ से आरती कुजूर का मुंह दबाकर चुप कराने की कोशिश की है. यह न सिर्फ लोकतंत्र की आवाज को दबाना है बल्कि एक महिला नेत्री का अपमान भी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को अपमानित करती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी छवि बदलना चाहिए और आरती कुजूर से माफी मांगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details