झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

कांग्रेस ने जारी की बीजेपी के वंशवाद की पहली लिस्ट, कहा- दूसरे दलों पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांके - भाजपा के वंशवाद का पहला लिस्ट जारी

कांग्रेस ने भाजपा के वंशवाद की पहली लिस्ट जारी कर दी है. केंद्र से लेकर, झारखंड और जिला स्तर तक व्याप्त वंशवाद की सूची जारी की है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि दूसरे दलों पर वंशवाद का आरोप लगाने की जगह अपने गिरेबान में झांके.

congress released first list of bjp dynasty in ranchi
भाजपा के वंशवाद की पहली लिस्ट जारी

By

Published : Dec 20, 2020, 8:03 PM IST

रांची: भारतीय जनता पार्टी में केंद्र से लेकर झारखंड और जिला स्तर तक व्याप्त वंशवाद को लेकर रविवार को पहली सूची झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी की है. प्रदेश प्रवक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नेता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बर्बादी और चौपट अर्थव्यवस्था समेत अन्य मूल मुद्दों पर से ध्यान हटाने के लिए दूसरे दलों पर वंशवाद और भाई-भतीजावाद का आरोप लगाती है. लेकिन उस पार्टी में ही दर्जनों नहीं बल्कि वंशवाद के ऐसे सैकड़ों उदाहरण हैं. जिसकी जानकारी सभी को है, लेकिन भाजपा नेता सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर सिर्फ दूसरे दलों पर ही अब तक आरोप लगाते रहे हैं.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि 140 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी की तुलना में अगर 40 साल पुरानी भाजपा नेताओं के पुत्र और सगे-संबंधियों के सक्रिय राजनीति में आने, उनके विधायक, सांसद और मंत्री बनने की तुलना की जाए तो उसकी संख्या कांग्रेस समेत अन्य दूसरी पार्टियों से अधिक होगी. आलोक कुमार दुबे ने कहा कि सिर्फ केंद्र में ही नहीं बल्कि झारखंड समेत देशभर के भाजपा नेताओं के सगे-संबंधी सक्रिय संसदीय राजनीति में हैं. पार्टी ने कभी इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश नहीं की है. झारखंड प्रभारी दिलीप सैकिया समेत अन्य भाजपा नेता जिस तरह बार-बार दूसरे दलों पर वंशवाद का आरोप लगा रहे हैं. वैसी स्थिति में उन्हें आइना दिखाना जरूरी हो गया था.

ये भी पढ़े-बीजेपी महिला मोर्चा ने सीएम का फूंका पुतला, कहा- राज्यपाल से करेंगी मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग

उन्होंने कहा कि भाजपा के तमाम छोटे-बड़े नेता खुद वंशवाद का शिकार हैं, लेकिन वे अपने अंदर झांकने की बजाय दूसरों को नसीहत देने में लगे हैं. उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा नेताओं के वंशवाद की सूची जारी की है.

पिता पुत्र
राजनाथ सिह पंकज सिंह
कल्याण सिंह राजविर सिंह
वसुंधरा राजे दुष्यंत सिंह
प्रमोद महाजन पुनम महाजन
गोपीनाथ मुंडे प्रीतम मुंडे, पंकजा मुंडे
प्रेम कुमार धुमल अनुराग ठाकुर
मेनका गांधी वरूण गांधी
हुकमदेव नारायण यादव अशोक यादव
स्वामी प्रसाद मौर्य संघमित्रा मौर्य
एकनाथ खडसे रक्षा खडसे महाराष्ट्र
वेद प्रकाश गोयल पीयुष गोयल
ठाकुर प्रसाद रविशंकर प्रसाद
यशवंद सिन्हा जयंत सिन्हा
रमण सिंह अभिषेक सिंह
दिलीप सिंह भुरिया निर्मला भुरिया
देवेंद्र प्रधान धर्मेंद्र प्रधान
सरदार सदाशिव राम महादिक गायत्री राजे महादिक
सीपी ठाकुर विवेक ठाकुर
अश्विनी चौबे अर्जित शास्वत
कल्याण सिंह कंयती संदीप सिंह
ब्रज भूषण शरण सिंह प्रतिक भूषण
बीएस येदियुरप्पा बी. वाई राघवेंद्र
कैलाश विजयवर्गीय आकाश विजय वर्गीय
गंगाधर फडनवीस देवेंद्र फडनवीस
मेनका गांधी वरूण गांधी
लालजी टंडन आशुतोष टंडन
साहेब सिंह वर्मा प्रवेश सिंह वर्मा
दिवंगत सारथी विजय गोयल
यशवंत अंबेडकर प्रकाश अंबेडकर

झारखंड की सूची जारी

पिता पुत्र
रविंद्र पांडे विक्रमा पांडे
दिनेश षांडंगी कृणाल षाडंगी
लाल हमेंत प्रताप देहाती भानू प्रताप शाही
कड़िया मुंडा जगन्नाथ मुंडा
रामचंद्र चंद्रवंशी ईश्वर सागर चंद्रवंशी
बादल जयसवाल मनीष जयसवाल
स्व. रीतलाल वर्मा प्रणय वर्मा

ABOUT THE AUTHOR

...view details