झारखंड

jharkhand

Happy birthday dhoni: सीएम हेमंत सोरेन से लेकर दोस्त सुदेश महतो ने दी माही को जन्मदिन की बधाई

By

Published : Jul 7, 2020, 11:22 AM IST

Updated : Jul 7, 2020, 11:53 AM IST

महेंद्र सिंह धोनी आज 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. कोरोना वायरस की वजह से धोनी पिछले 3 महीने से रांची में ही हैं. धोनी के जन्मदिन पर झारखंड के नेता ट्विटर के माध्यम से उन्हें बधाई दे रहे हैं.

CM Hemant Soren and Babulal Marandi congratulate Dhoni on his birthday
डिजाइन इमेज

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. धोनी इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने भारत को सभी फॉर्मेट में ट्रॉफी दिलाई. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया टेस्ट में नंबर वन का रैंक हासिल कर पाई.

धोनी इस समय रांची में हैं. कोरोना वायरस की वजह से धोनी पिछले 3 महीने से रांची में ही हैं. उन्होंने अपना आखिरी मैच विश्वकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. इसके बाद से धोनी ने कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. धोनी आईपीएल से वापसी करने वाले थे, लेकिन कोरोना के कारण आईपीएल भी इस बार अभी तक नहीं हो पाया है.

सीएम ने दी बधाई

धोनी के जन्मदिन पर झारखंड के नेता ट्विटर के माध्यम से उन्हें बधाई दे रहे हैं. सीएम हेमंत सोरेन ने भी धोनी को जन्मदिन की शुभकामना दी है. सीएम ने लिखा है कि 'भारतीय क्रिकेट टीम को बुलंदियों तक ले जाने वाले झारखंड के गौरव महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.'

सीएम ने दी बधाई

बाबूलाल मरांडी ने दी बधाई

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी धोनी को जन्मदिन की शुभकामना दी है. बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि 'टीम इंडिया के पूर्व कप्तान श्री @msdhoni जी को उनके जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं. आपने भारतीय क्रिकेट को विश्व में नई ऊंचाई दी. झारखंड के लिए आप गौरव हो. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना है.'

बाबूलाल मरांडी ने दी बधाई

बीजेपी ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी ने भी धोनी को जन्मदिन की शुभकामना दी है. बीजेपी ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि 'पद्म भूषण, पद्मश्री व राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, झारखंड की शान महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.'

बीजेपी ने दी बधाई

सुदेश महतो ने दी बधाई

आजसू सुप्रीमो और महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त सुदेश महतो ने भी धोनी को जन्मदिन की शुभकामना दी है. उन्होंने लिखा है कि 'विपरीत परिस्थितियों में भी आशावान रहने वाले, युवाओं के प्रेरणास्रोत, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, झारखंड के गौरव महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं.'

सुदेश महतो ने दी बधाई

संजय सेठ ने दी बधाई

रांची के सांसद संजय सेठ ने भी महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने लिखा है कि 'क्रिकेट की दुनिया में झारखंड को पहचान दिलाने वाले @msdhoni जी को जन्मदिन की बधाई. आपके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना ईश्वर से करता हूं. क्रिकेट के क्षेत्र में पहचान बनाने को संघर्ष कर रही झारखंड की नई पीढ़ी को आपका मार्गदर्शन मिले, ऐसी अपेक्षा. ढेर सारी मंगलकामनाएं.'

संजय सेठ ने दी बधाई

जयंत सिन्हा ने दी बधाई

वहीं, हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने भी धोनी को जन्मदिन की शुभकामना दी है. जयंत सिन्हा ने लिखा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान @msdhoni जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके नेतृत्व में भारतीय टीम को विश्व भर में अभूतपूर्व यश व विजय प्राप्त हुई. आप रांची व झारखंड समेत पूरे देश की शान हैं. ईश्वर आपको स्वस्थ व ऊर्जावान रखे और आप यूं ही देश का नाम रौशन करते रहें.'

जयंत सिन्हा ने दी बधाई
Last Updated : Jul 7, 2020, 11:53 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details